UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी ने उम्मीदवारों की शिकायतों के लिए 5 सदस्यीय समिति की गठित

Last Updated: Sep 2, 2026, 13:47 IST

UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी कमेटी द्वारा उम्मीदवारों की रिजेक्ट हुई OMR शीट या नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण कम हुए नंबरों की जांच करेगी। 

UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी ने उम्मीदवारों की शिकायतों के लिए 5 सदस्यीय समिति की गठित
UPTET Result 2026: यूपीईएसएससी ने उम्मीदवारों की शिकायतों के लिए 5 सदस्यीय समिति की गठित

UPTET Result 2026:उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी (TET) 2026 रिजल्ट के समाधान के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत परिणामों की घोषणा 26 अगस्त को की गई थी। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद करीब 60,000 से अधिक उम्मीदवारों की OMR शीट रिजेक्ट और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से फेल होने की शिकायतें दर्ज की गईं।

 

जिसके बाद आयोग ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी शिकायतों के लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। 

5 सदस्यीय कमेटी का गठन क्यों किया गया है?

यूपीईएसएससी द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी उन मामलों की जांच करेगी जहां उम्मीदवारों के नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के कारण अंक प्रभावित हुए। 

उम्मीदवारों की ओर से रजिस्टर्ड डाक, ईमेल और व्यक्तिगत रूप से मिल रही शिकायतों की जांच करने का काम कमेटी द्वारा किया जाएगा। कमेटी सभी सबूतों को ध्यान में रखकर अपनी रिपोर्ट आयोग के सामने पेश करेगी। 

जो उम्मीदवार परीक्षा परिणाम या अपनी आपत्ति के संबंध में आयोग से बात करना चाहते हैं, वे प्रूफ के साथ अपना प्रार्थना पत्र आयोग की ऑफिशियल ई-मेल आईडी upesscprayagraj@gmail.com पर भेज सकते हैं। 

यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 इसा साल क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या?

यूपीईएसएससी की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) परिणाम आज 26 अगस्त को जारी किया गया है। जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) परीक्षा में कुल 713648 में से (80.07 प्रतिशत) 571435 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। 

वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) परीक्षा में कुल 1057021 में से (71.85 प्रतिशत) यानि 759513 कैंडिडेट परीक्षा क्वालिफाई कर पाए हैं। 

UPTET 2026 में कितने शिक्षकों ने पास की परीक्षा?

उक्त परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) में शामिल कुल 122405 कार्यरत शिक्षकों में से 76.29 प्रतिशत यानि 93387 सफल किए गए हैं। 

अधिसूचना के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर पर (कक्षा 6 से 8 तक) कार्यरत शिक्षकों में से 77.45 प्रतिशत यानि 113384 ने यूपीटीईटी परीक्षा 2026 क्वालिफाई की है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 13:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News