Haryana NEET Counselling 2026 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी; uhsrugcounselling.com से देखें रिजल्ट

Last Updated: Sep 2, 2026, 13:54 IST

Haryana MBBS/BDS Admission 2026: nic, हरियाणा ने हरियाणा NEET UG Counselling 2026 के Round 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 2 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल हरियाणा NEET UG अलॉटमेंट लेटर को देखें। यहां से इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानें।

Haryana NEET Counselling 2026 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी; uhsrugcounselling.com से देखें रिजल्ट
Haryana NEET Counselling 2026 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट जारी; uhsrugcounselling.com से देखें रिजल्ट

Haryana NEET UG Round 1 Allotment 2026 Out: डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER), हरियाणा ने हरियाणा NEET UG Counselling 2026 के Round 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 2 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS तथा BDS कोर्सेज में एडमिशन की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए ऑफिशियल काउंसलिंग पोर्टल पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

जिन छात्रों ने राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा किया था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल uhsrugcounselling.com पर जाकर अपनी Provisional Seat Allotment List को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG Counselling 2026 के Round 1 Provisional Seat Allotment List के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत? 

हरियाणा NEET UG राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की PDF को देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी भी प्रकार के लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग नहीं करना पड़ेगा। यह सीट अलॉटमेंट छात्रों द्वारा भरे गए ऑप्शन के आधार पर ही किया गया है। साथ ही, इस अलॉटमेंट लिस्ट में छात्रों की कैटेगरी, उपलब्ध सीटें और NEET UG 2026 स्कोर या रैंक का भी ध्यान रखा गया है। 

Haryana NEET UG Round 1 Counselling 2026 की मुख्य डिटेल्स 

Haryana NEET UG Round 1 Allotment 2026 के बारे में सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को देखें। इस टेबल में कोर्स, ट्यूशन फीस जमा करने की डिटेल्स से लेकर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के वेन्यू आदि की सभी डिटेल्स शामिल की गई है।  

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक संस्था 

DMER हरियाणा / पंडित बी.डी. शर्मा यूएचएस रोहतक

कोर्सेज के नाम 

MBBS और BDS

राउंड 1 सीट अलॉटमेंट डेट रिजल्ट जारी 

2 सितंबर 2026

ऑनलाइन ट्यूशन फीस जमा करने की डेट 

2 सितंबर से 5 सितंबर 2026 (शाम 8:00 बजे तक)

फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

6 सितंबर से 8 सितंबर 2026

वेरिफिकेशन वेन्यू 

सुश्रुत ऑडिटोरियम, Pt. B.D. Sharma UHS, रोहतक

कॉलेज में रिपोर्टिंग / जॉइनिंग की लास्ट डेट 

9 सितंबर 2026 (दोपहर 4:00 बजे तक)

ऑफिशियल वेब पोर्टल (Official Link)

uhsrugcounselling.com / dmer.haryana.gov.in

Haryana NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 Out, Download Link - यहां क्लिक करें 

Haryana NEET UG Round 1: महत्वपूर्ण शेड्यूल

NTA NEET UG कटऑफ के आधार पर जारी इस अलॉटमेंट के बाद छात्रों को आगे की एडमिशन प्रक्रियाओं को दिए गए टाइम-पीरियड के अंदर ही फॉलो करना होगा।

  • ट्यूशन फीस का ऑनलाइन भुगतान: 2 सितंबर से 5 सितंबर 2026 तक छात्रों को अपनी प्रोविजनल ट्यूशन फीस काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करनी होगी।
  • Physical Document Verification: जिन छात्रों को सीट मिल गई है, वे जिन्होंने सीट हासिल कर ली है। साथ ही, फीस भी जमा कर दिया है, वह 6 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक (Pt. B.D. Sharma UHS, Rohtak) के ऑडिटोरियम में जाकर अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स को चेक करवाएं। 
  • प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन में पास होने के बाद 6 से 9 सितंबर 2026 के बीच फाइनल एडमिशन लेटर को डाउनलोड किया जा सकेगा।

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और लेटर कैसे डाउनलोड करें? 

Haryana NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

1. हरियाणा नीट काउंसलिंग के ऑफिशियल वेब पोर्टल uhsrugcounselling.com पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Notifications’ या ‘Round 1 Seat Allotment Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, स्क्रिन पर आपकी सींट अलॉटमेंट का रिजल्ट मौजूद हो जाएगा।

4. आप इसे क्लिक करके अपनी सीट को आराम से देख सकते हैं। 

NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 के लिए इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स चेकलिस्ट क्या है?

1. NEET UG 2026 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड

2. कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट

3. हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Haryana Domicile Certificate - यदि लागू हो)

4. जाति / कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS, OBC, SC, ST - यदि लागू हो)

5. पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट या पैन कार्ड)

6. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (NEET आवेदन पत्र वाली)

7. ऑनलाइन ट्यूशन फीस भुगतान की रसीद और अलॉटमेंट लेटर

NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026 में अपग्रेडेशन का ऑप्शन 

छात्रों को पहले राउंड में सीट अलॉट हो गई है लेकिन आप किसी अन्य कॉलेज या कोर्स में अपग्रेडेशन चाहते हैं, तो भी आपको राउंड 1 में दी गई प्रक्रिया को पूरी करना होगा। साथ ही, राउंड 2 काउंसलिंग में अपग्रेड का ऑप्शन चुन सकते हैं।

यहां भी पढ़े: UGC NET Re-Exam 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड; जानें कब आएगा Admit Card

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 13:54 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News