Live

Ram Mandir First CEO 2026 LIVE: राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO, रेस में ये 3 पूर्व IPS और IAS अफसर

Akshara Verma
Sep 2, 2026, 16:12 IST

Ayodhya Ram Mandir CEO Announcement: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक CEO के सेलेक्शन की प्रक्रिया फाइनल मौड़ पर आ गई है। आज ट्रस्ट की बैठक में पूर्व IPS राजेश पांडेय, पूर्व IPS दिनेश चंद्र और IPS डॉ. परेश सक्सेना में से किसी एक के नाम पर CEO की मुहर लग जाएगी। इससे जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां बने रहें। 

Ayodhya-Ram-Mandir-CEO-Announcement
Ayodhya-Ram-Mandir-CEO-Announcement

HIGHLIGHTS

  • अंतिम चरण में चयन: 5,585 आवेदकों में से 3 अधिकारियों का शॉर्टलिस्टेड पैनल तैयार किया गया है।
  • दौड़ में प्रमुख नाम: अयोध्या के पूर्व DM योगेश्वर राम मिश्रा और पूर्व IPS राजेश पांडेय की दावेदारी सबसे मजबूत है।
  • मणिराम दास छावनी में ट्रस्ट की बैठक में नए CEO के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

Ram Mandir New CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) की उच्चस्तरीय बैठक अयोध्या स्थित मणिराम दास छावनी में बुलाई गई है। इस ऐतिहासिक बैठक का मुख्य एजेंडा राम मंदिर प्रबंधन के लिए पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के नाम पर अंतिम मुहर लगाना और उसकी आधिकारिक घोषणा करना है।

5,585 आवेदकों की गहन जांच और इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद 3 सदस्यीय सर्च कमेटी ने 3 टॉप योग्य अधिकारियों का एक पैनल तैयार कर ट्रस्ट के सामने 1 सितंबर 2026 को प्रस्तुत किया है। इन तीन नामों में सबसे मजबूत दावेदारी उत्तर प्रदेश के एक पूर्व IPS अधिकारी, अयोध्या के पूर्व जिलाधिकारी (DM)रह चुके पूर्व IAS अधिकारी और बिहार कैडर के एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की मानी जा रही है।

अयोध्या के श्रीराम मंदिर के CEO के लिए आज फाइनल नाम जल्द ही तय किया जाएगा। सर्च कमेटी के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज को रिपोर्ट सौंपी है। इस कमेटी में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े भी शामिल हैं।

Ram Janmabhoomi Trust Meeting Updates: राम मंदिर की ट्रस्ट मिटींग में क्या हो रहा है?

अयोध्या में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के निवास पर दोपहर से ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों जैसे कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, महंत दिनेंद्र दास और अंतरिम सचिव की मौजूदगी में बैठक चल रही है। बैठक में नए CEO के नाम के साथ-साथ मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय पुलिस/प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए एक स्थानीय सुरक्षा समन्वय समिति (Local Security Coordination Committee) बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो रही है।

Ram Mandir CEO Selection 2026 की हाइलाइट्स देखें

इवेंट 

डिटेल्स 

संस्थान यानी ट्रस्ट 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट

पोस्ट का नाम )

मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Chief Executive Officer - CEO)

कुल आए रजिस्ट्रेशन

5,585 रजिस्टर (देशभर से)

सर्च कमेटी के सदस्य

1. जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली

2. ले. जनरल (रिटायर्ड) वी.के. चतुर्वेदी

3. डॉ. सुरेश हावड़े

फाइनल रेस में शामिल अफसर

1. राजेश पांडेय (Ex-IPS)

2. दिनेश चंद्र  (Ex-IPS)

3. डॉ. परेश सक्सेना (IPS)

निर्णय स्थल

मणिराम दास छावनी (अयोध्या), ट्रस्ट अध्यक्ष का आवास

नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य

मंदिर प्रबंधन में पारदर्शिता, प्रशासनिक कुशलता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में सुधार

वे 3 अफसर कौन हैं, जिनकी रेस में है सबसे मजबूत दावेदारी?

राम मंदिर के पहले CEO की दौड़ में शामिल तीनों अधिकारी उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था का गहरा अनुभव रखते हैं:

  1. राजेश कुमार पांडेय (पूर्व IPS अधिकारी):

    • अनुभव और पहचान: यूपी पुलिस में 'सुपरकॉप' और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में पहचाने जाने वाले राजेश पांडेय यूपी STF और ATS के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं।
  1. योगेश्वर राम मिश्रा (पूर्व IAS अधिकारी & पूर्व DM, अयोध्या)

    • अनुभव और पहचान: 2005 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे योगेश्वर राम मिश्रा अयोध्या के जिलाधिकारी (DM) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  1. डॉ. परेश सक्सेना (वरिष्ठ IPS अधिकारी):

    • अनुभव और पहचान: बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. परेश सक्सेना ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर महत्वपूर्ण प्रतिनियुक्ति की भूमिकाएं निभाई हैं।
LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Sep 2, 2026, 16:12 IST

    तीनों अधिकारियों के पास है लंबा अनुभव

    राम मंदिर सीईओ की फाइनल लिस्ट में शामिल तीनों अधिकारियों के पास प्रशासन और प्रबंधन का लंबा अनुभव है। तीनों ने अपने पद पर रहते हुए कई बड़े आयोजनों में लीडरशिप की है। यही वजह है कि कमेटी ने तीनों के नाम फाइनल लिस्ट में शामिल किए हैं। 

  • Sep 2, 2026, 16:02 IST

    Ram Mandir Live: तीन पदों पर हुई नियुक्ति

    अयोध्या राम मंदिर में बुधवार को तीन सदस्यों की नियुक्ति हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अयोध्या के मदन मोहन पाण्डेय, दिल्ली के महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट में सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। 

  • Sep 2, 2026, 15:59 IST

    पारदर्शिता और AI-स्क्रीनिंग रिपोर्ट पर चर्चा

    जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी की रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। 5,585 आवेदकों में से 600 अंकों के मूल्यांकन फॉर्म और अयोध्या में आयोजित व्यक्तिगत साक्षात्कारों (Interviews) के आधार पर इन 3 नामों का चयन किया गया है।


  • Sep 2, 2026, 15:57 IST

    CEO की भूमिका क्यों जरूरी है?

    राम मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं के विस्तार के बीच प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में पूर्णकालिक CEO की नियुक्ति से रोजमर्रा के प्रबंधन, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और प्रशासनिक फैसलों को एक स्पष्ट नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। 


  • Sep 2, 2026, 15:54 IST

    Ram Mandir First CEO की फाइनल रेस में ये तीन अफसर शामिल

    1. राजेश पांडेय (Ex-IPS)

    2. दिनेश चंद्र (Ex-IPS)

    3. डॉ. परेश सक्सेना (IPS)


  • Sep 2, 2026, 15:53 IST

    क्या अयोध्या के DM भी मीटिंग में शामिल?

    हां, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठकों में अयोध्या के जिलाधिकारी (DM) श्री शशांक त्रिपाठी (IAS) भी इस CEO रेस की मीटिंग में शामिल है। अयोध्या के DM प्रशासनिक और सुरक्षा समन्वय के लिए शामिल होते रहे हैं।

  • Sep 2, 2026, 15:48 IST

    कमेटी ने कैसे किया CEO के लिए Process?

    कमेटी ने 600 मार्क्स वाला एक मूल्यांकन फॉर्म बनाया था, जिसमें 3577 आवेदकों ने हिस्सा लिया था। स्क्रीनिंग के बाद 470 से अधिक मार्क्स वाले कुल 108 उम्मीदवार अगले स्टेप के लिए चुने गए थे, जिनसे वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा इंटरव्यू लिया गया था। 


  • Sep 2, 2026, 15:42 IST

    CEO पोस्ट के लिए कितने लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया?

    राम मंदिर सीईओ पोस्ट के लिए कुल 5585 रजिस्ट्रेशन मिले थे। इनकी स्क्रीनिंग के लिए कमेटी की ओर से एलिजिबिलिटी, एक्सपीरिएंस और अन्य मानकों को शामिल किया गया था।


  • Sep 2, 2026, 15:37 IST

    Ram Mandir First CEO की फाइनल रेस में कितने अफसर शामिल?

    1. राजेश पांडेय (Ex-IPS)

    2. योगेश्वर राम मिश्रा (Ex-IAS/पूर्व अयोध्या DM)

    3. डॉ. परेश सक्सेना (IPS)


  • Sep 2, 2026, 15:34 IST

    Ram Mandir CEO के लिए ट्रस्ट की बैठक जारी

    अयोध्या में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज के निवास पर दोपहर से ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों जैसे कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, महंत दिनेंद्र दास और अंतरिम सचिव की मौजूदगी में बैठक चल रही है।

CEO पोस्ट का सेलेक्शन क्यों हुआ जरूरी? 

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रतिदिन लाखों की संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, वीआईपी मूवमेंट, दान-पुण्य के पारदर्शी हिसाब-किताब और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक पेशेवर और पूर्णकालिक CEO की आवश्यकता महसूस की गई। हाल के महीनों में दान प्रबंधन को लेकर सामने आई प्रशासनिक चुनौतियों के बाद ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया कि अब मंदिर का Day-to-day Management के लिए एक अनुभवी प्रशासनिक प्रमुख के हाथों में देना होगा।

प्रतियोगी एग्जाम (UPSC/UPPSC/SSC) के छात्रों के लिए जानकारी

UPSC/UPPSC/SSC जैसे प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इस से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (General Knowledge) एवं करेंट अफेयर्स के लिए ये:

  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना: सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर 2019 के एतिहासिक फैसले के बाद केंद्र सरकार द्वारा 5 फरवरी 2020 को इस ट्रस्ट का गठन किया गया था।

  • ट्रस्ट की संरचना: इस ट्रस्ट में कुल 15 ट्रस्टी होते हैं, जिनमें केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

  • सर्च कमेटी मॉडल: प्रशासनिक पदों के चयन के लिए 600 अंकों के मूल्यांकन मॉडल (Google Form Based Scrutiny) और बहु-स्तरीय वर्चुअल/पर्सनल इंटरव्यू की प्रक्रिया अपनाई गई, जो लोक प्रशासन (Public Administration) में पारदर्शिता का एक बेहतरीन उदाहरण है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More

Trending

Latest Education News