HP Board 10th,12th Result 2026: 10 मई तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद, hpbose.org से पाएं लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 28, 2026, 16:01 IST

हिमाचल बोर्ड 2026 दोनों कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 10 मई 2026 तक जारी कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, HPBOSE 12वीं का रिजल्ट पहले जारी करेगा। फिर, कुछ दिनों बाद 10वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। छात्र रिजल्ट से जुड़ी अपडेट्स यहां से देखें।

HP Board 10th 12th Result 2026 Expected to Release by May10
HP Board 10th 12th Result 2026 Expected to Release by May10

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) जल्द ही, 10वीं और 12वीं के फाइनल एग्जाम घोषित करने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड दोनों कक्षाओं यानी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 10 मई 2026 के पहले जारी कर सकता है। HP स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि पहले बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल, 2026 तक जारी करने की योजना बनाई थी।  

इस साल 2026 में 10वीं और 12वीं के लगभग 1.84 लाख छात्र शामिल हुए हैं। सभी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतेजार है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के एग्जाम 3 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित किए थे। 

HPBOSE Result 2026: क्या है ताजा अपडेट?

हिमाचल बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के अनुसार, पहले बोर्ड का लक्ष्य 30 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित करने का था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है। अब बोर्ड का पूरा प्रयास है कि 10 मई से पहले 1.84 लाख छात्रों का इंतजार खत्म कर दिया जाए।

HP बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

हिमाचल प्रदेश (HP) बोर्ड के छात्र रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
कक्षाएं 10वीं और 12वीं
कुल छात्र  लगभग 1.84 लाख
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  10 मई 2026 से पहले
ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपने स्कोरकार्ड को देख और डाउनलोड कर सकेंगे। सभी छात्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. HP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर रिजल्ट लिंक या रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  3. 'HPBOSE 10th Result 2026' या 'HPBOSE 12th Result 2026' के लिंक को चुनें।
  4. फिर, अपना रोल नंबर फिल करें और 'Search' बटन पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 16:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News