Bihar BEd CET 2026 Notification OUT: BEd CET का रजिस्ट्रेशन फॉर्म (जारी), जानें एग्जाम डेट और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

Last Updated: Apr 28, 2026, 14:46 IST

BEd CET 2026: बिहार के सरकारी और निजी BEd कॉलेजों में 2026-28 सेशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम (CET-B.Ed. 2026) के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। BRABU द्वारा आयोजित यह एग्जाम 7 जून को आयोजित किया गया है, जिसके लिए छात्र 18 मई से पहले बिना लेट फीस के अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

Bihar BEd CET 2026 Registration Notification OUT
Bihar BEd CET 2026 Registration Notification OUT

Bihar BEd Admission 2026: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर ने शैक्षणिक सेशन 2026-28 के लिए 2-साल B.Ed और शिक्षा शास्त्री में एडमिशन के लिए Bihar CET-B.Ed 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, नोडल विश्वविद्यालय बनाए जाने के बाद बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल लाइव कर दिया है।

राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि दो साल का BEd CET एवं शिक्षा शास्त्री प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जमा कर सकते हैं।

Bihar BEd CET 2026: BEd CET से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

बिहार बीएड जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (CET) के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब खुल चुके है। छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी ले सकते हैं। 

महत्वपूर्ण कार्यक्रम डेट
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 28 अप्रैल 2026
रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट (बिना लेट फीस के) 18 मई 2026
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन  19 से 21 मई 2026
करेक्शन विंडो  22 से 23 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 01 जून 2026
एंट्रेंस एग्जाम  07 जून 2026

BEd CET 2026 Eligibility Criteria: BEd CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कौन कर सकता है? 

BEd CET 2026 एंट्रेंस एग्जाम में बैठने के लिए छात्रों के पास इन निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया होना चाहिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: सामान्य ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में न्यूनतम 50% मार्क्स अनिवार्य हैं।
  • B.E./B.Tech छात्रों के लिए: विज्ञान और गणित विशेषज्ञता वाले इंजीनियरिंग छात्रों के लिए न्यूनतम 55% मार्क्स आवश्यक हैं।
  • शिक्षा शास्त्री के लिए: संस्कृत सब्जेक्ट के साथ स्नातक में 50% मार्क्स होने चाहिए।

BEd CET 2026 Application Fee: एप्लीकेशन फीस अनिवार्य

छात्र रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कैटेगरी के अनुसार अपनी फीस का भी भुगतान करें। फीस डिटेल्स जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कैटेगरी 

फीस 

सामान्य (General/Unreserved)

₹1,000

महिला/EWS/BC/EBC

₹750

SC/ST (अनुसूचित जाति/जनजाति)

₹500

BEd CET 2026 का एग्जाम पैटर्न 

बिहार बीएड एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन यानी OMR पर आधारित होंगे। इसमें करीब 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाते हैं, जिसके लिए छात्रों को 2 घंटे का समय मिलता है।

  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल मार्क्स: 120
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • सब्जेक्ट: सामान्य अंग्रेजी/संस्कृत, सामान्य हिंदी, तार्किक और विश्लेषणात्मक तर्क (Reasoning), सामान्य जागरूकता (GK), और विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम वातावरण।

BEd CET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

छात्र BEd CET 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
  2. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके रजिस्टर करें।
  3. लॉगिन करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी डिटेल्स फिल करें। 
  4. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
  6. लास्ट में फॉर्म को सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 14:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News