Haryana HTET Exam Postponed: बड़ी अपडेट! 13 और 14 जून की हरियाणा एचटीईटी परीक्षा रद्द, नए चेयरमैन ने बताई ये तारीख

Last Updated: May 29, 2026, 18:53 IST

Haryana HTET Exam Postponed: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को पोस्टपोन कर दिया है। ये फैसला हरियाणा बोर्ड के नए चेयरमैन द्वारा लिया गया है। उम्मीदवार परीक्षा की नई तारीख आगे लेख में देख सकते हैं।

Haryana HTET Exam Postponed
Haryana HTET Exam Postponed

 Haryana HTET Exam Postponed: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 को पोस्टपोन कर दिया है। 13 और 14 जून को आयोजित होने जा रही (HTET) परीक्षा को अब रद्द कर दिया गया है। दरअसल हरियाणा बोर्ड के नए चेयरमैन शंकर धुप्पड़ ने एचटेट परीक्षा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब यह परीक्षा 4-5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 

इससे पहले शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ पवन शर्मा ने 25 मई को तारीखों की घोषणा की थी। जिसके तहत परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को किया जाना था। 

अध्यक्ष ने आगे कहा HTET के आयोजन के संबंध में, उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। 

परीक्षा पोस्टपोन होने का कारण क्या है?

चेयरमैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए नई तारीख की घोषणा की है। परीक्षा रद्द करने का बड़ा कारण 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) का भी पेपर है। यह परीक्षा तिथि क्लैश कर रही थी। जिसकी वजह से HTET स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद नई तिथि भी घोषित कर दी गई। इस फैसले का असर उन 2.45 लाख युवाओं पर पड़ेगा, जो परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। 

HTET Exam New Date 2026: हाइलाइट्स 

13 और 14 जून की हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 को पोस्टपान कर नई तारीख की घोषणा की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

कार्यक्रम

विवरण

परीक्षा का नाम 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)

भर्ती बोर्ड 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH)

बोर्ड चेयरमैन 

शंकर धुप्पड़ 

एचटीईटी दिसंबर 2025 अधिसूचना तिथि

24 दिसंबर, 2025

आवेदन तिथि

24 दिसंबर, 2025 - 5 जनवरी, 2026

सुधार तिथि

4-5 जनवरी, 2026

परीक्षा तिथि 

3 और 4 जुलाई 2026 

HTET परीक्षा के लिए आवेदन कब मांगे गए थे?

दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच HTET Exam 2025 के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें लगभग 2.45 लाख उम्मीदवारों ने प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी टीचर के लिए आवेदन किया था। लेवल 1 उन लोगों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाएंगे। लेवल 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए और लेवल 3 पीजीटी के लिए है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 18:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News