EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 टीचिंग और नॉन-टिचिंग रिजल्ट nests.tribal.gov.in जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक
EMRS Tier 2 Result 2026: ईएमआरएस टियर 2 एग्जाम 2026 के रिजल्ट जल्द जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षाओं में शामिल थे, उनके लिए रिजल्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
EMRS Tier 2 Result 2026: राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (EMRS) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पोस्ट का रिजल्ट 2026 जल्द जारी करने वाला है। जो उम्मीदवार 22, 23, 24 और 25 मार्च, 2026 की परीक्षा में शामिल रहे। वे अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी आंसर की 13 मई को जारी की गई थी, मूल्यांकन से पहले 17 मई तक आपत्तियां स्वीकार की गई थीं।
रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिस पर क्लिक कर आप अपना रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
पिछले परीक्षा रुझानों के अनुसार, आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने के 20 से 25 दिनों के भीतर परिणाम जारी होने की संभावना है। जिससे रिजल्ट जून 2026 के दूसरे सप्ताह में होगी, हालांकि बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है।
EMRS Tier 2 Result 2026: हाइलाइट्स
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षण और गैर-शिक्षण श्रेणियों में टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाचार्य, छात्रावास वार्डन, महिला स्टाफ नर्स, लेखाकार, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और प्रयोगशाला परिचारक सहित 7,267 रिक्त पदों को भरना है। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल में दिए गए हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | टियर 2 टीचिंग और नॉन - टीचिंग |
| भर्ती प्राधिकरण | राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (EMRS) |
| पोस्ट | 7,267 |
| एग्जाम डेट | 22, 23, 24 और 25 मार्च, 2026 |
| रिजल्ट डेट | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nests.tribal.gov.in |
EMRS Tier 2 Result 2026: रिजल्ट कब?
2023 में उत्तर कुंजी और परिणाम के बीच का अंतराल 14 दिन था, जबकि 2025 में टियर 1 के लिए 25 दिन का अंतराल देखा गया और टियर 2 के लिए रिजल्ट से पहले 28 से 30 दिन के अंतराल का पैटर्न अपनाने की उम्मीद है।
चयन प्रक्रिया में प्रथम चरण की लिखित परीक्षा, दूसरे चरण की परीक्षा, केवल प्रधानाचार्य पदों के लिए आयोजित इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति के लिए योग्यता सूची तैयार करना शामिल है।
ईएमआरएस टियर 2 परिणाम 2026 से संबंधित सभी अपडेट आधिकारिक पोर्टल nests.tribal.gov.in पर प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना और लिंक एक्टिव होने के लिए परिणाम अनुभाग देखें। परीक्षा प्राधिकरण का कार्यक्रम जून 2026 में जारी होने की उम्मीद है। आपत्ति समीक्षा पूरी होने और भर्ती बोर्ड द्वारा परिणाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम मेरिट सूची की आधिकारिक घोषणा से पहले अंतिम पुष्टि की जाएगी।
Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.
She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.