DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर, ASO सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती, 35 वर्ष तक के उम्मीदवार करें तुरंत आवेदन

Last Updated: Feb 20, 2026, 16:15 IST

DSSSB Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कुल 911 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

DSSSB Recruitment 2026
DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, DSSSB भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 911 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती का आयोजन Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) द्वारा किया जा रहा है। जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल), लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। 

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

यहां क्लिक करें:- DSSSB Notification 2026 PDF

DSSSB Vacancy 2026: रिक्त पदों का नाम और संख्या

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 911 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं। इनमें लीगल असिस्टेंट के 10 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 33 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 281 पद तथा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य पद निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में पदवार विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

पद का नाम

पदों की संख्या

लीगल असिस्टेंट

10

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल)

33

जूनियर इंजीनियर (सिविल)

281

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

587

कुल पद

911

DSSSB भर्ती 2026 के लिए पात्रता योग्यता क्या है?

शैक्षणिक योग्यता: इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। लीगल असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार के पास कानून (Law) में डिग्री और आवश्यक अनुभव होना चाहिए। असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री अनिवार्य है। जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। वहीं, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होना आवश्यक है।

आयु-सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

DSSSB Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, (यदि लागू हो तो) साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें DSSSB के दिशानिर्देशों के अनुसार अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News