10वीं के बाद करियर में लगाए चार-चांद, इन 5 डिप्लोमा कोर्स से पाएं पक्की नौकरी
10वीं के बाद छात्र अक्सर करियर को लेकर परेशान रहते हैं, इसलिए आजकल कम समय में आत्मनिर्भर बनाने वाले 'जॉब-ओरिएंटेड' डिप्लोमा कोर्सेज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। छात्र 10वीं के बाद नीचे दिए गए इन कोर्सेज को कर सकते हैं।
5 Diploma Courses after 10th: 10वीं के एग्जाम के बाद छात्र ‘अब आगे क्या करें?’ जैसे सवालों से खुद को परेशान कर लेते है। इसलिए छात्रों के लिए हम ऐसे डिप्लोमा कोर्सेज लेकर आएं है, जिनसे सैलरी में काफी ऊंचाई मिलती है। वैसे भी आजकल जाॅब ओरिएंटेड कोर्सेस के प्रति ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
कई पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे ऐसा कोर्स करें, जिसे करने के बाद जॉब सर्च करने में आसानी हो। 11वीं और 12वीं के कोर्सेज के साथ छात्र आजकल डिप्लोमा कोर्स करना पंसद करते है, जिससे उनके ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। साथ ही, वह आत्मनिर्भर भी बनने लगते है। इसी के साथ वह 10वीं के बाद अपनी पंसद की स्ट्रीम चुन लेते है।
डिप्लोमा कोर्सेज क्या होते हैं?
डिप्लोमा कोर्सेज छोटे समय के प्रोफेशनल और टेक्निकल कोर्स होते हैं, जिनमें किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया जाता है। ये कोर्स 10वीं के बाद कम खर्च और कम समय यानी 6 महीने से 3 साल में पूरे किए जा सकते हैं। इन्हें करने का मुख्य फायदा होता है कि छात्र बहुत कम उम्र में किसी खास फील्ड की जरूरी स्किल्स सीखकर सीधे नौकरी पाने के काबिल बन सकते हैं।
10वीं पास करने के बाद यहां दिए गए इन 5 डिप्लोमा कोर्सेज को छात्र कर सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-से कोर्सेज है।
1. डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
आज का युग डिजिटल युग बन रहा है। चाहे IT कंपनियां हों, बैंकिंग सेक्टर हो या ई-कॉमर्स, हर जगह कंप्यूटर एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है।
- क्यों चुनें: इसमें आपको कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग और डेटाबेस मैनेजमेंट सिखाया जाता है।
- करियर के अवसर: आप जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वेब डेवलपर, या टेक्निकल सपोर्टर के रूप में काम कर सकते हैं।
- आगे की राह: इस डिप्लोमा के बाद आप सीधे B.Tech के दूसरे साल में एडमिशन भी ले सकते हैं।
2. डिप्लोमा इन मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
यदि आपको मशीनों, गैजेट्स या बिजली के उपकरणों में रुचि है, तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आपके लिए बेस्ट है।
- क्यों चुनें: यह एवरग्रीन फील्ड है। रेलवे, बिजली विभाग, और बड़ी-बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में इनकी हमेशा मांग रहती है।
- करियर के अवसर: जूनियर इंजीनियर (JE), क्वालिटी कंट्रोलर, या मेंटेनेंस इंजीनियर। सरकारी नौकरियों जैसे SSC JE, RRB में इसके बाद शानदार मौके मिलते रहते हैं।
3. डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हैं। साथ ही, आपको लोगों से बातचीत करना भी पसंद है, तो यह फील्ड आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।
- क्यों चुनें: यह एक बेहद ग्लैमरस और हाई-पेइंग करियर ऑप्शन होता है। इसमें देश के साथ-साथ विदेशों में भी नौकरी के ढेर सारे मौके मिलते हैं।
- करियर के अवसर: होटल मैनेजर, फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव, शेफ, या क्रूज़ लाइन्स में जॉब।
4. डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग
आजकल सभी लोग अपना हर छोटा-बड़ा बिजनेस ऑनलाइन कर रहे है। कंपनियों को अपनी सेल बढ़ाने के लिए डिजिटल मार्केटर्स की जरूरत होती है। 10वीं के बाद इस कोर्स में अपना डिप्लोमा कर सकते हैं।
- क्यों चुनें: यह बहुत ही कम समय यानी 3 से 6 महीने का कोर्स होता है। साथ ही, इसके लिए किसी खास बैकग्राउंड की जरूरत भी नहीं होती।
- करियर के अवसर: SEO एक्सपर्ट, सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट राइटर, या फ्रीलांसर जैसी जॉब्स कर सकते हैं। छात्र घर बैठे भी इस कोर्स को करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
5. डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी - DMLT
10वीं पास करने के बाद, जिन छात्रों को डॉक्टर बनना है या वह सोच रहे है, तो उनके लिए यह डिप्लोमा कोर्स एक बहतरीन ऑप्शन हो सकता हैं। इसमें हेल्थकेयर सेक्टर में डॉक्टरों के बाद सबसे ज्यादा मांग लैब टेक्नीशियनों की होती है।
- क्यों चुनें: बीमारियों का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट और अन्य लैबोरेट्री टेस्ट जरूरी होते हैं। यह एक मंदी-मुक्त (Recession-proof) करियर है।
- करियर के अवसर: आप किसी भी बड़े अस्पताल, प्राइवेट लैब में लैब टेक्नीशियन बन सकते हैं या खुद का डायग्नोस्टिक सेंटर भी खोल सकते हैं।
डिप्लोमा कोर्स करने के मुख्य फायदे क्या होते है?
- कम खर्च, बड़ा फायदा: डिग्री कोर्सेज जैसे B.Tech या Graduation के मुकाबले डिप्लोमा कोर्सेज की फीस काफी कम होती है।
- कम उम्र में आत्मनिर्भरता: 10वीं के बाद मात्र 2-3 साल की पढ़ाई करके छात्र 18-19 साल की उम्र में ही कमाना शुरू कर सकते हैं।
- प्रैक्टिकल नॉलेज: यहां किताबी ज्ञान से ज्यादा हाथों से काम सीखने पर जोर दिया जाता है।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.