Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट ssc.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें
Delhi Police Constable Result 2026: एसएससी ने 7565 कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों के लिए रिजल्ट 2026 आज 19 जून को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे मेरिट लिस्ट पीडीएफ लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित सीबीटी परीक्षा में भाग शामिल हुए थे, वे अब अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। आप ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.gov.in पर परिणाम लिंक पर क्लिक कर मेरिट लिस्ट पीडीएफ में अपना नाम Ctrl + F सर्च कर ढूँढ सकते हैं।
Delhi Police Constable Result 2026: रिजल्ट जारी
सीबीटी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में अपनी योग्यता का पता लगाने के लिए परिणाम की जांच कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2026 का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों और शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (PE & MT) के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Delhi Police Constable Result 2026: हाइलाइट्स
इस वर्ष दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला पदों के लिए 7565 रिक्तियां जारी की गई हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा और शारीरिक एवं शारीरिक परीक्षण (PE & MT) चरणों में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। श्रेणीवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ अंक भी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम के साथ जारी की गई है।
| आयोग | कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) |
| पदों | दिल्ली पुलिस में पुरुष और महिला कांस्टेबल (कार्यकारी) |
| रिक्ति | 7565 |
| परिणाम का तरीका | ऑनलाइन |
| परिणाम तिथि | 19 जून 2026 (जारी) |
| परीक्षा तिथि | 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई), शारीरिक सहनशक्ति और माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), मेडिकल टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.gov.in |
Delhi Police Constable Result 2026 PDF Download
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक से अपनी योग्यता स्थिति देख सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। आपकी सुविधा के लिए रिजल्ट पीडीएफ लिस्ट यहां उपलब्ध करा दी है।
| रिजल्ट का नाम | पीडीएफ डाउनलोड लिंक |
| Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 – Male Candidates qualified for PE and MT/ DV (List-I) | |
| Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025 – Female Candidates qualified for PE and MT/ DV (List-II) | |
| Constable (Executive) Male and Female in Delhi Police Examination, 2025– Candidates whose results were not processed due to having indulged in malpractice (List-III) |
Delhi Police Constable Result 2026 Download kaise karein
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
-
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के अंतिम परिणाम की जांच करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in पर जाएं।
-
परिणाम अनुभाग पर जाएं >> दूसरे टैब पर क्लिक करें।
-
टैब पर "दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला" परिणाम लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
-
अब पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और इस परिणाम पीडीएफ को सेव करें।
-
परिणाम (पीडीएफ फाइल) स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
-
फाइल खोलें। योग्य उम्मीदवारों की सूची दिखाई देगी। अब, "Ctrl+F" दबाएं और अपना नाम/रोल नंबर दर्ज करें।
-
आपका नाम और रोल नंबर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2026 में है, तो आप दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पीई/एमटी परीक्षा के लिए पात्र हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.