BCECEB DCECE 2026 Admit Card: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) की तिथि 2026 जारी कर दी है। परीक्षा 23 मई और 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसका एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) राज्य के विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरा मेडिकल माध्यमिक स्तर (PM) और पैरा मेडिकल इंटरमीडिएट लेवल (PMM) के कोर्स शामिल हैं।
BCECEB DCECE 2026 Admit Card - हाइलाइट्स
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) की तिथि 2026 जारी कर दी है और एडमिट कार्ड 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा। आप नीचे टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (BCECEB) |
| परीक्षा का नाम | डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) |
| कोर्स का नाम | पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE), पैरा मेडिकल माध्यमिक स्तर (PM) और पैरा मेडिकल इंटरमीडिएट लेवल (PMM) के कोर्स |
| परीक्षा की तिथि | 23 मई और 24 मई 2026 के बीच आयोजित |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 14 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bceceboard.bihar.gov.in |
BCECEB DCECE 2026 Admit Card डाउनलोड कैसे करें?
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
-
BCECEB DCECE 2026 Admit Card पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें।
-
एडमिट कार्ज डाउनलोड कर लें।