NEET Exam Cancelled 2026: NTA नीट परीक्षा रद्द, 22 लाख अभ्यर्थियों का फिर से होगा एग्जाम

Last Updated: May 12, 2026, 13:10 IST

NEET Exam Cancelled 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी की परीक्षा को रद्द कर दिया है। 22 लाख अभ्यर्थियों को अब फिर से एग्जाम देना होगा। केंद्र सरकार ने फिलहाल सीबीआई को परीक्षा की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। 

NEET Exam Cancelled 2026
NEET Exam Cancelled 2026

NEET Exam Cancelled 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG की परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है। अब इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। यह परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की गई थी। बाद में पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगे। एनटीए ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा। 22 लाख अभ्यर्थियों को अब फिर से एग्जाम देना होगा। नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जारी किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि NEET-UG की परीक्षा के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

NEET-UG की परीक्षा की तिथि जल्द होगी जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की NEET-UG की परीक्षा 2026 रद्द होेने के बाद जल्द परीक्षा की नई तिथि का एलान किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा का नया शेड्यूल जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

NEET Exam Cancelled 2026: इससे पहले परीक्षा कब रद्द हुई थी? 

NEET-UG की परीक्षा 2026 रद्द होेने से पहले 5 मई 2024 को हुई NEET परीक्षा में भी कथित रूप से पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया था, जिसकी जांच में पटना पुलिस ने 4 मई को ही पेपर लीक होने का दावा किया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। 

NEET Exam Cancelled 2026: छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी 

एनटीए ने नीट-यूजी की परीक्षा 2026 रद्द कर दी है। अगली परीक्षा की तिथि जल्द जारी की जाएगी। ऐसे में एनटीए ने छात्रों की मदद हेतु एक ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 भी जारी किए है। छात्र इसके जरिए पेपर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: May 12, 2026, 13:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News