PM मोदी ने देश-वासियों से की कौन-सी 7 प्रमुख अपीलें, जिसकी खूब हो रही चर्चा

Last Updated: May 12, 2026, 13:25 IST

PM Modi’s 7 appeals in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 7 बड़ी अपीलें की हैं, जिनमें वर्क फ्रॉम होम अपनाना, सोना खरीदने से बचना, पेट्रोल-डीजल की खपत घटाना, खाने के तेल का कम उपयोग, प्राकृतिक खेती अपनाना, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और विदेश यात्राएं टालना शामिल है। इन अपीलों की देशभर में खूब चर्चा हो रही है।

PM मोदी ने देश-वासियों से की कौन-सी 7 प्रमुख अपीलें, जिसकी खूब हो रही चर्चा
PM मोदी ने देश-वासियों से की कौन-सी 7 प्रमुख अपीलें, जिसकी खूब हो रही चर्चा

हाल ही में पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से 7 अहम अपीलें कीं। उन्होंने “Nation First, Duty Above Comfort” का संदेश देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बढ़ते आयात बिल के बीच पीएम मोदी ने लोगों से कुछ समय के लिए अपनी सुविधाओं में छोटी-छोटी कटौती करने की अपील की, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। चलिए इस लेख में पीएम मोदी के भाषण का प्रमुख अंश विस्तार से देखते है।

WFH और ईंधन बचाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने कंपनियों और दफ्तरों से कहा कि जहां संभव हो वहां “वर्क फ्रॉम होम” (WFH) को बढ़ावा दिया जाए। उनका मानना है कि इससे पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी, ट्रैफिक का दबाव घटेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने लोगों से बस, मेट्रो और कार-पूल जैसी सुविधाओं का अधिक इस्तेमाल करने की भी अपील की, जिससे ईंधन पर निर्भरता कम हो सके।

गोल्ड खरीदने से बचने की सलाह

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना विदेशों से आयात करता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर बड़ा दबाव पड़ता है। उन्होंने लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी कुछ समय के लिए टालने की अपील की। उनका मानना था कि अगर लोग एक साल तक सोने की खरीद कम करें, तो इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी राहत मिल सकती है।

खाने के तेल का सीमित उपयोग

प्रधानमंत्री ने घरों में खाने के तेल की अधिक खपत को कम करने और उसका सीमित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में खाद्य तेल आयात करता है, जिससे आयात बिल बढ़ता है। इसके अलावा किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की गई ताकि यूरिया और अन्य रासायनिक उर्वरकों के आयात पर निर्भरता कम हो सके। उनका मानना है कि इससे खेती अधिक टिकाऊ बनेगी और देश का विदेशी खर्च भी घटेगा।

PM मोदी की 7 बड़ी अपीलें

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने देश वासियों से कई अपीलें की जिनमें ये सात प्रमुख थी- 

क्रमांक

PM मोदी की अपील

उद्देश्य

1

एक साल तक सोना खरीदने से बचें

विदेशी मुद्रा की बचत

2

जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम अपनाएं

ईंधन और ट्रैफिक कम करना

3

पेट्रोल-डीजल की खपत घटाएं

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

4

खाने के तेल का कम इस्तेमाल करें

आयात बिल कम करना

5

रासायनिक खाद पर निर्भरता घटाएं

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

6

एक साल तक विदेश यात्रा टालें

विदेशी मुद्रा बचाना और घरेलू पर्यटन बढ़ाना

7

विदेशी ब्रांड्स कम इस्तेमाल करें

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा

विदेशी ब्रांड्स से दूरी बनाने का संदेश

प्रधानमंत्री ने लोगों से “मेड इन इंडिया” उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विदेशी ब्रांड्स पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता कम करनी होगी, ताकि देश का पैसा देश में ही रहे और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिले। यह पहल ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को आगे बढ़ाने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।

देश में पर्यटन बढ़ाने की अपील

PM मोदी ने लोगों से एक साल तक गैर-जरूरी विदेश यात्राएं, डेस्टिनेशन वेडिंग और विदेशी छुट्टियां टालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता दें। इससे एक तरफ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, वहीं दूसरी ओर देश के पर्यटन और लोकल कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। 

Ladli Behna Yojana 36th Installment: इस तारीख को बैंक खातों में आयेगी योजना की 36वीं किस्त, ऐसे कर सकेंगे चेक

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 12, 2026, 13:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News