CTET September Registration 2026: सीबीएसई सीटीईटी सितंबर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Last Updated: May 12, 2026, 13:25 IST

CTET September Registration 2026: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पेपर I और पेपर II के लिए नोटिस जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 

CTET Registration 2026
CTET Registration 2026

CTET Registration Registration 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने Central Teacher Eligibility Test (सीटीईटी) परीक्षा के लिए नोटिस जारी कर दिया है। सीटीईटी पेपर I पेपर II के 22वां संस्करण आयोजित करने जा रहा है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर, 2026 (रविवार) को होने जा रहा है। 

ऑनलाइन आवेदन की प्क्रिया 11 मई, 2026 को शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2026 तक जारी रहेगी। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदन फॉर्म में सुधार, एडमिट कार्ड सहित डिटेल आगे लेख में जानें।

CTET September Notification 2026: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

सीबीएसई ने नोटिस में साफ - साफ कहा है कि अगर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ जाती है, तो परीक्षा 5 सिंतबर,2026 (शनिवार) को भी आयोजित की जा सकती है। 

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पोर्टल पर एग्जाम सिटी स्लिप चुनने का कोई विकल्प मौजूद नहीं रहेगा। इसी के साथ परीक्षा के लिए आवंटित शहर में बदलाव का अनुरोध, किसी भी कारण से स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिस पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

सीटीईटी सिंतबर नोटिस 2026

ऑफिशियल नोटिस 

CTET September Notice 2026: हाइलाइट्स 

सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 22वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो रही है। अंतिम तिथि, सुधार तिथि और एडमिट कार्ड सहित अन्य डिटेल जानने के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

परीक्षा का नाम 

सीबीएसई सीटीईटी

(Central Teacher Eligibility Test)

बोर्ड का नाम 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE)

परीक्षा का संस्करण 

22वां (पेपर I पेपर II) 

ऑनलाइन आवेदन की डेट 

11 मई, 2026

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट

10 जून, 2026 (रात 11.59)

फीस जमा करने की लास्ट डेट 

10 जून, 2026 (रात 11.59)

फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 

15 जून से 18 जून, 2026

एडमिट कार्ड 

एग्जाम के 2 दिन पहले

एग्जाम डेट 

6 सितंबर, 2026 (रविवार) 

एग्जाम मोड 

पेन और पेपर मोड

रिजल्ट 

अक्टूबर, 2026 के अंत तक (संभावित)

CTET September Registration 2026: ऑनलाइन आवेदन 

सीटीईटी एग्जाम के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड ध्यान से पढ़ने सलाह दी जाती है। उम्मीदवार सीटीईटी पेपर 1, पेपर 2 या दोनों पेपरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर 1 (Class 1 to 5) तक और पेपर 2 (Class 6 to 8} तक के लिए है। इसलिए, उम्मीदवार इसके आधार पर आवेदन कर सकते हैं और उन्हें आयु सीमा, योग्यता आदि के संदर्भ में आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। 

इच्छुक उम्मीदवारों को केवल CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in या CBSE cbse.gov.in के जरिए ही आवेदन पूरा करना होगा। 

सीबीएसई सीटीईटी आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

CTET Registration Fees: आवेदन शुल्क 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीटीईटी रजिस्ट्रेशन फीस सभी कैटेगरी के लिए अलग - अलग तय की गई है। जिसमें जनरल कैटेगरी और OBC के लिए 1000 रुपये। वहीं, SC,ST,PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय किया गया है।  

CTET Application Form 2026 ऑनलाइन कैसे भरें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in या CBSE cbse.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, CTET Application Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें। 

  4. मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

  5. एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म जमा करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 11:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News