CG TET Result 2026 Soon: सीजी टीईटी परिणाम यहां vyapam.cgstate.gov.in, स्कोरकार्ड कर सकेंगे डाउनलोड

Last Updated: Feb 16, 2026, 14:03 IST

CG TET Result 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाएंगे। 1 फरवरी को आयोजित हुई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

CG TET Result 2026 Soon
CG TET Result 2026 Soon

CG TET Result 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (CPEB) जल्द छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जल्द जारी करेगा। सीजी टीईटी परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी, 2026 को किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। राज्य स्तरीय टीईटी परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को वेबसाइट पर समय - समय पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है। 

CG TET Result 2026: हाइलाइट्स 

 छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) परिणाम 2026 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (CPEB)

परीक्षा का नाम 

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 

उद्देश्य 

राज्य में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के पदों को भरना

परीक्षा तिथि 

1 फरवरी, 2026

परिणाम तिथि 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

vyapam.cgstate.gov.in

Check: RRB JE Admit Card 2026

CG TET Result 2026 Cut Off Marks: कट ऑफ अंक 

सीजी टीईटी रिजल्ट 2026 निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं। सीजी टीईटी कट-ऑफ अंक परीक्षा के कुछ समय बाद या परिणाम के साथ ही कैटेगरी वाइज जारी किए जाते हैं। कट-ऑफ अंक का परिणाम परीक्षा का कठिनाई स्तर, कुल उम्मीदवारों की संख्या, उपलब्ध रिक्तियां और श्रेणी (UR, OBC, SC, ST आदि) कारकों पर निर्भर करते हैं।

CG TET Result 2026 Date and Time: सीजी टीईटी परीक्षा का आयोजन कब किया गया था?

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से सीजी टीईटी परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 5 से 8) के लिए 1 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 13 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक आमंत्रित किए गए थे। जिसके बाद एडमिट कार्ड 19 जनवरी, 2026 को जारी किए गए थे

CG TET Result 2026: सीजी टीईटी रिजल्ट कब आएगा?

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को राज्यभर में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार बेसब्री से इन परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, परिणाम मार्च में जारी किए जा सकते हैं।

CG TET Result 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक 

सीजी टीईटी परीक्षा 2026 का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। परिणाम और स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए हम यहां डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा देंगे। यदि किसी उम्मीदवार को अपने किसी भी परिणाम में कोई गलती मिलती है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क कर उसे सही करवा सकेंगे। 

सीजी टीईटी परीक्षा परिणाम 2026 डायरेक्ट लिंक 

जल्द 

CG TET Result 2026: ऑनलाइन परिणाम डाउनलोड कैसे करें?

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) परिणाम 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, CG TET Result 2026 पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. पीडीएफ भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News