Bihar Board Exam 2026: कल से शुरू होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम, जानें सभी कड़े नियम

Akshara Verma
Last Updated: Feb 16, 2026, 14:38 IST

Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक एग्जाम (मैट्रिक) मंगलवार से शुरू होंगे। राज्य के 1,699 एग्जाम सेंटर पर दो शिफ्ट्स में एग्जाम होंगे। दोनों शिफ्ट्स के एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले से एंट्री शुरू हो जाएगा।

Bihar Board 10th Exam 2026 from Tomorrow
Bihar Board 10th Exam 2026 from Tomorrow

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) यानी बिहार बोर्ड कक्षा 10 मैट्रिक के फाइनल बोर्ड एग्जाम कल यानी मंगलवार, 17 फरवरी से शुरू होने वाले है। एग्जाम की तैयारी कर रहे 10वीं के सभी छात्रों के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलेंगे। यह एग्जाम राज्य के 1,699 एग्जाम सेंटर पर दो शिफ्ट्स में आयोजित किए जाएंगे। 

इस बार बोर्ड एग्जाम में नकल को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। एग्जाम सेंटर में CCTV से निगरानी की जाएगी। साथ ही, छात्रों के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें एग्जाम सेंटर पर देरी से न पहुंचने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ छात्रों को एडमिट कार्ड ले जाना भी काफी जरूरी है। एडमिट कार्ड भूल जाते हैं तो आइए आपको बताएं आप क्या कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026: इंपोर्टेंट डिटेल्स 

बिहार बोर्ड ने इस साल एग्जाम के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। एग्जाम दो शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी।

एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

छात्र 10वीं का पूरा शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

डेट पहली शिफ्ट (09:30 AM – 12:45 PM) दूसरी शिफ्ट (02:00 PM – 05:15 PM)
17 फरवरी 2026 मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली) मातृभाषा (हिंदी, उर्दू, बंगला, मैथिली)
18 फरवरी 2026 गणित (Mathematics) गणित (Mathematics)
19 फरवरी 2026 द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, अरबी आदि) द्वितीय भारतीय भाषा (संस्कृत, अरबी आदि)
20 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान (Social Science) सामाजिक विज्ञान (Social Science)
21 फरवरी 2026 विज्ञान (Science) विज्ञान (Science)
23 फरवरी 2026 अंग्रेजी (English - General) अंग्रेजी (English - General)
24 फरवरी 2026 ऐच्छिक विषय (Elective Subjects) ऐच्छिक विषय (Elective Subjects)
25 फरवरी 2026 व्यावसायिक विषय (Vocational)

एग्जाम सेंटर के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

एग्जाम में शामिल होने से पहले इन नियमों को अच्छी तरह समझ लें ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। 

  • समय का ध्यान रखें: पहली शिफ्ट के लिए छात्रों को सुबह 9:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए 1:30 बजे तक हर हाल में सेंटर पर पहुंच जाना है। गेट बंद होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • जूते-मोजे पर पाबंदी: बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति नहीं है। आपको चप्पल या सैंडल पहनकर ही जाना होगा।
  • जरूरी सामान: अपना Admit Card और पेन-पेंसिल ले जाना न भूलें। एडमिट कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा हॉल में ले जाना सख्त मना है।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News