CBSE Class 10, 12 Sample Paper 2026-27: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर जारी, cbseacademic.nic.in से डाउनलोड करें Marking Scheme PDF

Last Updated: Sep 22, 2026, 18:52 IST

CBSE Sample Papers 2027 Released: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर तथा मार्किंग स्कीम को आज ऑफिशियल एकेडमिक पोर्टल cbseacademic.nic.in पर जारी कर दिए हैं। छात्र पोर्टल से मॉडल क्वश्न पेपर की PDF डाउनलोड करके नए एसेसमेंट और एग्जाम पैटर्न को समझें। साथ ही, नीचे से डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पाएं।     

CBSE Class 10, 12 Sample Paper 2026-27 Released
CBSE Class 10, 12 Sample Paper 2026-27 Released

CBSE Class 10, 12 Sample Paper 2026-27 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सेशन 2027 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) को ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया गया हैं। छात्र बोर्ड एग्जाम 2027 में शामिल होने के लिए पहले सीबीएसई की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर सब्जेक्ट-वाइज मॉडल पेपर की PDF फाइलों को डाउनलोड कर लें। 

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन (Ref. No. CBSE/Academic/AP&AD(PV)/2026) के अनुसार, ये सैंपल क्वश्न पेपर छात्रों को आने वाले एग्जाम के वास्तविक एग्जाम पैटर्न, क्वश्न के प्रकार, मार्क्स विभाजन और Application-based questions को आसानी से समझने में मदद करेंगे। साथ ही, बोर्ड ने सैंपल पेपर्स को इसी उद्देश्य से जारी किया है। 

CBSE Class 10th & 12th Board Exam 2027 से जुड़ी डिटेल्स 

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2027 और जारी सैंपल पेपर से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

आयोजक बोर्ड 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

शैक्षणिक सेशन 

2026-27

कक्षाएं 

10वीं और 12वीं

Resources Released

सब्जेक्ट वाइज सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) व मार्किंग स्कीम (MS)

एसेसमेंट और एग्जाम पैटर्न

सेशन 2025-26 के समान (कोई बदलाव नहीं)

पासिंग क्राइटेरिया 

पूर्ववत लागू (33% न्यूनतम मार्क्स)

ऑफिशियल वेबसाइट्स 

1. cbseacademic.nic.in 

2. cbse.gov.in

cbseacademic.nic.in से CBSE Sample Papers 2027 PDF कैसे डाउनलोड करें?

छात्र और टीचर बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट और पोर्टल से इन मॉडल पेपर और मार्किंग स्कीम को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सीबीएसई की ऑफिशियल एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज के टॉप मेनू बार में ‘Sample Question Paper’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. ड्रॉपडाउन लिस्ट से ‘SQP 2026-27’ को चुनें।
  4. अपनी कक्षा (Class X या Class XII) के लिंक को चुनें। 
  5. स्क्रीन पर विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र आदि विषयों की सूची खुल जाएगी।
  6. अपने संबंधित विषय के सामने दिए गए ‘SQP’ लिंक पर क्लिक करके प्रश्न पत्र और ‘MS’ लिंक पर क्लिक करके मार्किंग स्कीम की PDF डाउनलोड करें।

CBSE Class 10 & 12 Sample Paper 2027 Direct Link 

सीबीएसई कक्षा 10 के सैंपल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड लिंक

यहां क्लिक करें

सीबीएसई कक्षा 12 के सैंपल पेपर का पीडीएफ डाउनलोड लिंक

यहां क्लिक करें

CBSE 10th & 12th Date Sheet 2027

सीबीएसई द्वारा आज सैंपल पेपर जारी किए जाने के बाद दोनों 10वीं और 12वीं की डेटशीट को जारी करने की भी उम्मीद की जा रही है। दोनों ही क्लासेस के एग्जाम फरवरी 2027 के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाने की उम्मीद की जा रही है।

यहां भी पढ़े: UPSSSC Ayurvedic Pharmacist Answer Key 2026 Out: यूपी भेषजिक मुख्य एग्जाम की आंसर-की जारी, upsssc.gov.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 22, 2026, 18:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News