UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026: यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद उत्तर कुंजी जल्द जारी, ये डाउनलोड करने के सिंपल स्टेप्स

Last Updated: Sep 22, 2026, 14:16 IST

UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026: यूपीएसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा 20 सितंबर 2026 को दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की गई थी। यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026
UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026

UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद की मुख्य परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसकी परीक्षा 20 सितंबर 2026 को दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित की गई थी। पेपर ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर हुआ था, जिसमें फार्मेसी, कंप्यूटर व इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य नॉलेज से कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। यूपीएसएसएससी यूपी फार्मासिस्ट आर्युवेदिक की मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 1002 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।   

यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

UP Pharmacist Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी होने के बाद इसका डाउनलोड लिंक यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। लिंक नीचे दे दिया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक 

जल्द उपलब्ध

UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न शुल्क के साथ जमा करा सकता है। इसके अलावा प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 

पद का नाम 

यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद  

रिक्त पदों की संख्या 

1002

चयन प्रक्रिया 

शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

मुख्य परीक्षा की तिथि 

20 सितंबर 2026  

शिफ्ट टाइमिंग 

दोपहर 03.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक आयोजित

आंसर-की

जल्द जारी 

आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 

रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in 

UP Pharmacist Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  • Go to Home पर क्लिक करें। 

  • अब UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026 पर जाएं।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर-की कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • आंसर-की डाउनलोड कर लें। 

  • अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

UPSSSC Pharmacist Answer Key 2026 में क्या-क्या डिेटेल्स होती हैं? 

यूपी फार्मासिस्ट आयुर्वेद परीक्षा की उत्तर कुंजी में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

  • परीक्षा का नाम 

  • विज्ञापन संख्या

  • प्रश्न पत्र का सेट/कोड

  • प्रश्न संख्या 

  • आयोग द्वारा निर्धारित सही उत्तर 

  • मास्टर सेट या प्रश्न का मिलान  

 ये भी पढ़ें: UPSSSC Pharmacist Cut off 2026: यूपी फार्मासिस्ट अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट देखें यहां

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 22, 2026, 14:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News