HPSC HCS Interview Schedule 2026: हरियाणा पीसीएस इंटरव्यू शेड्यूल जारी,जानें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नियम और डाउनलोड करें शेड्यूल PDF
HPSC HCS Personality Test 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने HCS 2026 भर्ती एग्जाम के पर्सनालिटी टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 3 से 8 अक्टूबर 2026 तक पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। छात्र hpsc.gov.in के साथ यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, इंटरव्यू के दिन छात्र यहां से जानें किन डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाना होगा।
Haryana Civil Services Interview 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने HCS (Executive Branch) & Other Allied Services Examination 2026 के Personality Test / Viva-Voce का डिटेल्ड शेड्यूल ऑफिशियल पोर्टल hpsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इन Mains Exam में पास हुए छात्र ही आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर-वाइज इंटरव्यू का शेड्यूल देख सकते हैं।
एचसीएस मुख्य एग्जाम का रिजल्ट 17 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद पास हुए छात्रों को फाइनल राउंड सेलेक्शन के पर्सनालिटी टेस्ट के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया है। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इंटरव्यू का आयोजन दो शिफ्ट में अक्टूबर माह में पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय में किया जाएगा।
HPSC HCS Interview 2026 से जुड़ी डिटेल्स और इंपॉर्टेंट डेट्स
HPSC HCS Interview 2026 में शामिल होने वाले छात्र सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक आयोग | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) |
| विज्ञापन नंबर (Advt No.) | 22/2026 |
| कुल वैकेंसी | 114 पोस्ट (HCS Ex. Br. व अलाइड सर्विसेज) |
| मुख्य एग्जाम रिजल्ट डेट | 17 सितंबर 2026 |
| इंटरव्यू डेट्स | 03 अक्टूबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 |
| रिपोर्टिंग टाइम | 1. सुबह 08:00 बजे (Shift 1) 2. दोपहर 12:00 बजे (Shift 2) |
| इंटरव्यू वेन्यू | आयोग कार्यालय, बेज़ नं. 1-10, ब्लॉक-बी, सेक्टर-4, पंचकूला (हरियाणा) |
HPSC HCS Interview Schedule PDF कैसे डाउनलोड करें?
इंटरव्यू शेड्यूल को डाउनलोड करने के बाद छात्र उस लिस्ट में अपना नाम और रिपोर्टिंग टाइम को देखने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- HPSC के ऑफिशियल वेब पोर्टल hpsc.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘What's New’ या ‘Notifications/Interview Letters’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘Interview Schedule for HCS (Ex. Br.) & Other Allied Services Exam 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, स्क्रीन पर रोल नंबर-वाइज इंटरव्यू शेड्यूल की PDF आ जाएगी।
- इसमें छात्र अपना रोल नंबर, अलॉटेड डेट और शिफ्ट की डिटेल्स को चेक करें।
- फिर, शेड्यूल की PDF को डाउनलोड कर लें।
- डाउनलोड करने के बाद इसका कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
| इवेंट | लिंक |
| Download HPSC HCS Interview Schedule 2026 PDF |
HPSC HCS इंटरव्यू 2026 में इन मूल डॉक्यूमेंट्स की जरूरत
HPSC HCS इंटरव्यू 2026 देने जाने वाले छात्रों को इस दिन सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) की प्रक्रिया को करना होगा। साथ ही, अपने सभी ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स और उनका एक सेट Self-Attested की फोटोकॉपी को साथ ले जाना जरूरी है:
- जमा किए गए HPSC HCS 2026 एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
- 10वीं का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के लिए), 12वीं की मार्कशीट, और ग्रेजुएशन डिग्री व सभी सेमेस्टर की मार्कशीट।
- Photo ID Proof: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि।
- हरियाणा डोमिसाइल प्रमाण पत्र: यदि आप हरियाणा के स्थायी निवासी हैं और आरक्षण का लाभ ले रहे हैं।
- कैटेगरी सर्टिफिकेट: SC, BC-A, BC-B, EWS या PwBD कैटेगरी से संबंधित लेटेस्ट कैटेगरी सर्टिफिकेट्स।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ जरूरी।
छात्रों इंटरव्यू के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- व्यक्तिगत कॉल लेटर का नियम: आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि कोई अलग से व्यक्तिगत इंटरव्यू कॉल लेटर डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा, छात्रों को इसे पोर्टल से डाउनलोड करें।
- डेट्स में परिवर्तन का कोई अनुरोध नहीं: एचसीएस इंटरव्यू शेड्यूल में किसी भी परिस्थिति में डेट्स या शिफ्ट में बदलाव के लिए रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम (सुबह 8:00 बजे या दोपहर 12:00 बजे) से कम से कम 30 मिनट पहले पंचकूला स्थित आयोग कार्यालय पहुंचे।
- इंटरव्यू वेटेज: एचसीएस पर्सनालिटी टेस्ट कुल 75 मार्क्स का होता है। यह मार्क्स फाइनल मेरिट सूची (Final Merit List) तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Haryana Civil Services (HCS) Preliminary Examination के एग्जाम कब हुए थे?
एचपीएससी की ओर से Haryana Civil Services (HCS) Preliminary Examination का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को किया गया था। एग्जाम के पश्चात प्रोविजनल आंसर-की 28 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। साथ ही, प्रारंभिक एग्जाम में चुनें गए छात्रों के लिए मेन एग्जाम का आयोजन 27 से 29 जून 2026 के बीच किया गया था। साथ ही, हरियाणा मुख्य एग्जाम की घोषणा 17 सितंबर 2026 के दिन की गई थी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.