PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला? जानें कब खाते में आ सकता है पैसा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के बैंक खातों में आने की किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि किस्त का पैसा जल्द ही जारी किया जा सकता है।
PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनके खाते में 2000 रुपये कब आएंगे। गणेश चतुर्थी का त्योहार भी बीत चुका है, लेकिन सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में किस्त जारी होने की तारीखों को देखें तो अक्टूबर से नवंबर के बीच पैसा आने की संभावना जताई जा रही है।
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने क्या कहा
इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से जुड़े एक और अहम मुद्दे पर बात की है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उनके कल्याण के लिए केंद्र सरकार राज्यों को पूरा सहयोग देगी। साथ ही, हर किसान तक किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC की सुविधा पहुंचाने पर भी जोर दिया।
किसानों को KCC से मिलेगा सस्ते कर्ज का फायदा
दक्षिणी राज्यों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शुरुआत में PM Kisan के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा सकता है।
KCC के जरिए किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के लिए अपेक्षाकृत कम ब्याज दर पर कर्ज मिल सकता है। सरकार का जोर इस सुविधा को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने पर है।
PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी?
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि अभी तक कृषि मंत्रालय ने किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। इसलिए फिलहाल किसी एक तारीख को मानना सही नहीं होगा।
हालांकि, पिछले दो साल की तारीखों पर नजर डालें तो एक अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है। साल 2024 में दूसरी किस्त 5 अक्टूबर को जारी हुई थी, जबकि 2025 में यह किस्त 19 नवंबर को किसानों के खातों में भेजी गई थी। इसी ट्रेंड को देखते हुए इस बार भी अक्टूबर से नवंबर के बीच किस्त जारी होने की चर्चा है।
क्या दिवाली से पहले आएगी किस्त
इस बार दिवाली 8 नवंबर को है। ऐसे में किसानों के बीच यह उम्मीद भी है कि सरकार त्योहार से पहले 24वीं किस्त जारी कर सकती है।
e-KYC नहीं कराई तो अटक सकता है पैसा
किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक जरूरी बात है। सिर्फ PM Kisan में नाम होना ही काफी नहीं है। योजना का लाभ जारी रखने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है।
किसानों को क्या करना जरूरी?
24वीं किस्त का इंतजार करने वाले किसान अभी से अपनी डिटेल्स चेक कर लें जैसे-
-e-KYC पूरी है या नहीं
-बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं
-बैंक खाते की डिटेल्स सही है या नहीं
-PM Kisan पोर्टल पर लाभार्थी स्टेटस क्या दिख रहा है
फिलहाल 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का इंतजार है। ऐसे में किसी भी तारीख को तब तक फाइनल न मानें, जब तक कृषि मंत्रालय या सरकार की ओर से इसकी पुष्टि न हो जाए।
PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की अगली किस्त कब? किस्त से पहले जरूर पूरा कर लें ये काम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.