HBSE कक्षा 10th और 12th Admit Card 2026 जारी, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम
HBSE October 2026 Admit Card Out: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 10वीं और 12वीं की अक्टूबर 2026 कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट और री-अपीयर एग्जाम के एडमिट कार्ड को वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया हैं। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के साथ डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए यहां से डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
HBSE Compartment & Improvement Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने माध्यमिक (Class 10th) और उच्च माध्यमिक (Class 12th) के अक्टूबर 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल रूप से जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा यह एडमिट कार्ड शैक्षणिक (Academic) तथा हरियाणा मुक्त विद्यालय (Haryana Open School - HOS) के कंपार्टमेंट, Partial Improvement, Full Improvement, CTP, OCTP, Re-appear और एडिशनल सब्जेक्ट कैटेगरी के छात्रों के लिए जारी किए गए हैं।
10वीं और 12वीं के छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने पिछले साल के रोल नंबर, नाम, पिता/माता के नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE Class 10th & 12th October Exam 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
हरियाणा बोर्ड द्वारा आयोजित किए जा रहे अक्टूबर 2026 के Supplementary और Improvement Exam से जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डिटेल्स |
| आयोजक संस्था | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH / HBSE), भिवानी |
| एग्जाम कैटेगरी | Compartment, Partial/Full Improvement, CTP, OCTP, Re-appear, Additional |
| दोनों कक्षाओं की एग्जाम डेट | 01 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 |
| 10वीं की एग्जाम डेट्स | 01 अक्टूबर 2026 से 13 अक्टूबर 2026 |
| 12 वीं की एग्जाम डेट्स | 01 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2026 |
| एग्जाम टाइमिंग | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
| कुल एग्जाम सेंटर | 140 एग्जाम सेंटर |
| कुल रजिस्टर्ड छात्र | 39,537 छात्र-छात्राएं (25,646 छात्र एवं 13,891 छात्राएं) |
| ऑफिशियल वेब पोर्टल | bseh.org.in |
HBSE October Exam 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
HBSE Compartment & Improvement Admit Card 2026 को डाउनलोड करने के लिए 10वीं और 12वीं के छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘Admit Card Secondary/Sr. Secondary Special/Supplementary Exam October 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन खुलेगा।
- ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी कैटेगरी (जैसे- COMPARTMENT / PARTIAL IMPROVEMENT / FULL IMPROVEMENT / ADDITIONAL) को चुनें।
- इसके बाद उपलब्ध डिटेल्स को फिल करें:
- Previous Roll No. या New Roll No.
- Candidate Name, Father Name और Mother Name
- या Registration No.
- Search / Submit बटन पर क्लिक करें।
- फिर, एडमिट कार्ड को स्क्रीन से डाउनलोड करें।
- फिर, उसका एक साफ प्रिंटआउट लें।
HBSE 10th-12th October 2026 Admit Card & Date Sheet
| HBSE 10th-12th October 2026 Admit Card Out | |
| HBSE 10th October 2026 Date Sheet | |
| HBSE 12th October 2026 Date Sheet |
एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?
यदि डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में आपके नाम, माता-पिता के नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर या सब्जेक्ट में कोई गलती दिखाई देती है, तो इसे तुरंत बोर्ड कार्यालय के द्वारा चेक करवाएं। एग्जाम शुरू होने से पहले सभी ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ बोर्ड कार्यालय, भिवानी से संपर्क करके डिटेल्स में करेक्शन करवा लें ताकि एग्जाम के दिन किसी प्रकार की रुकावट न आए।
यहां भी पढ़े: SBI Advisory On Bank Strike: 28 सितंबर से 5 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, UPI और ATM चलेंगे या नहीं? जानें पूरी जानकारी
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.