Bihar BPSC PO Admit Card 2026: बिहार पीओ एडमिट कार्ड bpsconline.bihar.gov.in जारी, हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें
BPSC PO Admit Card 2026: बीपीएससी ने अभियोजन अधिकारी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 15 जुलाई, 2026 को परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे लेख में दिए लिंक से प्रवेष पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC PO Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन अधिकारी (PO) का रिजल्ट जारी कर दिया है। एडमिट ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई, 2026 को दो शिफ्ट में होने जा रहा है। प्रीलिम्स प्रतियोगी परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में बैठने नहीं दिया जाएगा।
Bihar BPSC PO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
बिहार बीपीएससी पीओ भर्ती परीक्षा 2026 में बैठने के लिए एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसमें परीक्षा केंद्र में पहुंचने का समय, रिपोर्टिंग का समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी और रोल नंबर सहित डिटेल्स शामिल होती है। इस परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 शामिल रहेंगे। परीक्षा के लिए कुल 81 विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

BPSC PO Admit Card 2026: हाइलाइट्स
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रीलिम्स पीओ परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 सामान्य अध्ययन (GK) और पेपर 2 विधि (Law) आधारित रहेगा। परीक्षा प्रवेश पत्र से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | अभियोजन अधिकारी (Prosecution Officer) |
| भर्ती प्राधिकरण | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 13/2026 |
| पदों की संख्या | 300 |
| एग्जाम डेट | 15 जुलाई, 2026 |
| एडमिट कार्ड | 9 जुलाई, 2026 (जारी) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpsconline.bihar.gov.in |
BPSC PO Admit Card 2026 Download Link
बिहार बीपीएससी पीओ हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें - बीपीएससी पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक
BPSC PO Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
बीपीएससी पीओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 लॉगिन “Account” में लॉग-इन करें।
स्टेप 3 लॉग-इन करने के बाद " My Account tab" पर जाएं।
स्टेप 4 विज्ञापन के "View" बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 अब Admit Card का "View/Download" बटन दिखाई देगा।
स्टेप 6 क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
स्टेप 7 परीक्षा में जाने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.