Bihar Librarian Exam Date 2026 Out: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, 1 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म

Last Updated: Sep 2, 2026, 16:57 IST

Bihar Librarian Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर सूचना जारी की है। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। 

Bihar Librarian Exam Date 2026 Out: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, 1 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म
Bihar Librarian Exam Date 2026 Out: बिहार लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, 1 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म

Bihar Librarian Exam Date 2026: बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा किया जाएगा। अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। जिसकी अंतिम तिथि 21 अक्टूबर तय की गई है। वहीं, परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक किया जा सकता है।  

एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी, दिव्यांग, महिला और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 5% अंकों की छूट दी जाएगी। उम्मीदवार कम से कम 5 बार परीक्षा दे सकते हैं।

हाइलाइट्स 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन सिंतबर तक जारी किया जा सकता है। जिसमें शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आयु सीमा सहित डिटेल्स शामिल रहेंगी। 

विवरण

जानकारी

भर्ती का नाम

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026

संबंधित परीक्षा

Librarian Eligibility Test (LET)

संभावित पद

लगभग 10,000 पद

राज्य

बिहार राज्य 

विज्ञापन जारी होने की संभावित तिथि

सितंबर 2026 

आवेदन प्रक्रिया

अधिसूचना जारी होने के बाद

आवेदन माध्यम

ऑनलाइन होने की संभावना

पात्रता

नोटिफिकेशन के अनुसार

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://biharboardonline.com/

शैक्षणिक योग्यता 

बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 45% के साथ ग्रेजुशन की डिग्री होनी चाहिए। लाइब्रेरी साइंस B.Lib या M.Lib की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

Library and Information Science से संबंधित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए महत्वपूर्ण दावेदार हो सकते हैं। हालांकि, अंतिम शैक्षणिक योग्यता, डिग्री और अन्य पात्रता शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही निश्चित होंगी।

आयु सीमा 

उम्मीदवारों की न्युनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा डिटेल नोटिफिकेशन के साथ सभी पात्रता शर्तें जारी की जाएंगी।

शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट (LET) का विज्ञापन सितंबर 2026 के मध्य तक जारी किए जाने की बात कही गई है।

परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी समिति की ओर से बाद में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। समिति ने परीक्षा का परिणाम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य निर्धारित रखा है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 2, 2026, 16:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News