BCECEB ITI CAT 2026 Admit Card Out: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के स्टेप्स

Last Updated: May 11, 2026, 17:04 IST

BCECEB ने बिहार ITI CAT 2026 एग्जाम के लिए कल ए़डमिट कार्ड जारी कर दिए है। छात्र 17 मई 2026 को होने वाले एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के स्टेप्स यहां से जानें।

BCECEB ITI CAT 2026 Admit Card Out: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के स्टेप्स
BCECEB ITI CAT 2026 Admit Card Out: बिहार आईटीआई एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के स्टेप्स

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने बिहार ITI CAT 2026 के लिए कल 10 मई 2026 को एडमिट कार्ड ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता के एंट्रेंस एग्जाम में रजिस्टर करने वाले छात्र अब अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, संस्था ने 33,000 सीटों को चुनने की प्रक्रिया को भी शूरू कर दिया है।  

BCECEB द्वारा आयोजित ITI CAT 2026 का एग्जाम 17 मई 2026 को राज्य के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट मुमेंट की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

ITI CAT 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

कल जारी हुए ITI CAT 2026 एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में एग्जाम डेट के साथ-साथ एग्जाम टाइम, एग्जाम मोड और वेबसाइट भी शामिल है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स

एग्जाम का नाम

ITI CAT 2026 (बिहार आईटीआई प्रवेश एग्जाम)

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

10 मई 2026 (लाइव)

एग्जाम की डेट

17 मई 2026

एग्जाम का टाइम

एडमिट कार्ड पर अंकित (रिपोर्टिंग टाइम देखें)

एग्जाम मोड

ऑफलाइन (OMR आधारित)

कुल उपलब्ध सीटें

लगभग 33,108

ऑफिशियल वेबसाइट

bceceboard.bihar.gov.in

ITI CAT 2026 ke admit card ko kaise karein download? 

ITICAT 2026 के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन आसान स्टेप्स का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइ bceceboard.bihar.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर ‘Online Application Forms’ सेक्शन में ‘Download Admit Card of ITICAT-2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके पास दो ऑप्शन होंगे:
    • Email ID और Password के जरिए, या
    • Registration Number और Date of Birth के जरिए।
  4. जरूरी जानकारी भरने के बाद 'Sign In' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे PDF के रूप में सेव करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए कम से कम दो रंगीन प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उस पर दी गई इन निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। ऐसा करने से आपको एग्जाम वाले दिन किसी दिक्कितों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

  • आपका नाम और पिता का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर साफ होने चाहिए
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पूरा पता
  • रिपोर्टिंग का टाइम

यहां भी पढ़े: CBSE Class 12 Result 2026 DigiLocker: 12वीं का रिजल्ट जल्द, DigiLocker पर दिखा 'Coming Soon', यहां से जानें कैसे डाउनलोड करें Marksheet

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 17:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News