नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल, 12 फरवरी 2026 को JEE Mains 2026 सेशन 1 के जनवरी एग्जाम का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी करने वाला है। सभी छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
इस बार 13 लाख से अधिक छात्रों ने बी.ई./बी.टेक (पेपर 1) और बी.आर्क/बी.प्लानिंग (पेपर 2) के लिए एग्जाम दिए थे। एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
एग्जाम रिजल्ट से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स
NTA के ऑफिशियल कैलेंडर के अनुसार, सेशन 1 की डेट्स की जानकारी नीचे दी गई है। छात्र सभी डिटेल्स को जानने के लिए टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट |
| फाइनल आंसर-की जारी होने की डेट | 12 फरवरी, 2026 |
| रिजल्ट/स्कोरकार्ड घोषणा | 12 फरवरी, 2026 (शाम तक) |
| सेशन 2 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 25 फरवरी, 2026 |
| सेशन 2 एग्जाम की डेट | 01-10 अप्रैल, 2026 |
रिजल्ट और फाइनल आंसर-की कैसे चेक करें?
छात्र JEE Mains के रिजल्ट और आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'JEE Main 2026 Session 1 Scorecard' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
- फिर, सिक्योरिटी पिन डालें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- फिर, रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
JEE Mains 2026 सेशन 1 एग्जाम का शेड्यूल
JEE Mains 2026 सेशन 1 के रिजल्ट और आंसर-की कल जारी होने की उम्मीद है। छात्र यहां JEE Mains 2026 सेशन 1 से संबंधित इंपोर्टेंट डेट्स की लिस्ट नीचे देख।
| इवेंट | डेट्स |
| रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन सबमिशन | अक्टूबर 2025 - 31 नवंबर 2025 |
| रजिस्ट्रेशन पत्र सुधार विंडो | 1-2 दिसंबर, 2025 रात 11:50 बजे तक |
| एडमिट कार्ड जारी करना | एग्जाम से 3-5 दिन पहले |
| एग्जाम डेट | 21-29 जनवरी, 2026 |
| फाइल आंसर-की और प्रतिक्रिया पत्रक | 4 फरवरी, 2026 |
| फाइल आंसर-की का प्रकाशन | 12 फरवरी, 2026 |
| जेईई मेन 2026 रिजल्ट घोषणा | 12 फरवरी, 2026 |
| काउंसलिंग प्रोसेस | जुलाई/अगस्त 2026 |
यहां भी पढ़े: AIBE 21 Registration 2026 के रजिस्ट्रेशन आज से हुए शुरू, जानें फीस और पूरी डिटेल्स

Comments
All Comments (0)
Join the conversation