JEE Main Result 2026: JEE Main का रिजल्ट कल यानी 16 फरवरी 2026 को होगा घोषित, जानें कैसे करें Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 15, 2026, 16:09 IST

JEE Main Result 2026 Qualifying Marks: NTA JEE Mains सेशन-1 का रिजल्ट कल जारी करने वाला है। करीब 13 लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। JEE Main में क्वालीफाई होने वाले टॉप 2.50 लाख छात्र जेईई एडवांस्ड दे सकेंगे।

NTA JEE Mains Result 2026
NTA JEE Mains Result 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। अब सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख कर डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस एग्जाम में करीब 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। NTA ने पहले रिजल्ट की डेट 12 फरवरी को तय की थी, लेकिन अब इसकी रिवाइज्ड डेट 16 फरवरी कर दी गई है।

JEE Main 2026: रिजल्ट की इंपोर्टेंट डेट्स 

JEE Main 2026 रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  डेट्स
एग्जाम आयोजन (Session 1) 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026
प्रोविजनल आंसर की जारी 4 फरवरी 2026
फाइनल आंसर-की और रिजल्ट 16 फरवरी 2026
सेशन 2 एग्जाम की डेट  2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026

स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number और Date of Birth (DOB) फिल करें।
  4. सिक्योरिटी पिन (Captcha) डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए PDF के रूप में सेव कर लें।

जनरल कैटेगरी के लिए एक्सपेक्टेड कटऑफ

पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो जनरल कैटेगरी के छात्रों को JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करने के लिए लगभग 90 से 100 अंक (300 में से) की जरूरत हो सकती है। यह स्कोर करीब 93 से 95 पर्सेंटाइल के आसपास हो सकता है। हालांकि, अंतिम कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर और नॉर्मलाइजेशन पर निर्भर करेगी।

JEE Advanced 2026 के क्वालीफाईंग नंबर

JEE एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई करने के लिए छात्रों को ये संभावित पर्सेंटाइल कट-ऑफ पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं। 

कैटेगरी संभावित पर्सेंटाइल
अनारक्षित (UR) 93-95
जनरल-EWS 79-84
OBC-NCL 80-85
SC 62-60
ST 50-45.2456783

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

जब आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित विवरण दिए होंगे:

  • आपका नाम और रोल नंबर
  • सब्जेक्ट पर्सेंटाइल स्कोर
  • कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर
  • कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स (JEE Advanced के लिए पात्रता)

यहां भी पढ़े: JEE Mains 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की आज jeemain.nta.nic.in पर हो सकती हैं जारी, जानें कैसे करें Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News