नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन-1 के रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। अब सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख कर डाउनलोड कर सकते हैं।
इस एग्जाम में करीब 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। NTA ने पहले रिजल्ट की डेट 12 फरवरी को तय की थी, लेकिन अब इसकी रिवाइज्ड डेट 16 फरवरी कर दी गई है।
JEE Main 2026: रिजल्ट की इंपोर्टेंट डेट्स
JEE Main 2026 रिजल्ट से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए सभी छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| एग्जाम आयोजन (Session 1) | 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 |
| प्रोविजनल आंसर की जारी | 4 फरवरी 2026 |
| फाइनल आंसर-की और रिजल्ट | 16 फरवरी 2026 |
| सेशन 2 एग्जाम की डेट | 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 |
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आप इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और Date of Birth (DOB) फिल करें।
- सिक्योरिटी पिन (Captcha) डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए PDF के रूप में सेव कर लें।
जनरल कैटेगरी के लिए एक्सपेक्टेड कटऑफ
पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो जनरल कैटेगरी के छात्रों को JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करने के लिए लगभग 90 से 100 अंक (300 में से) की जरूरत हो सकती है। यह स्कोर करीब 93 से 95 पर्सेंटाइल के आसपास हो सकता है। हालांकि, अंतिम कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर और नॉर्मलाइजेशन पर निर्भर करेगी।
JEE Advanced 2026 के क्वालीफाईंग नंबर
JEE एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई करने के लिए छात्रों को ये संभावित पर्सेंटाइल कट-ऑफ पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं।
| कैटेगरी | संभावित पर्सेंटाइल |
| अनारक्षित (UR) | 93-95 |
| जनरल-EWS | 79-84 |
| OBC-NCL | 80-85 |
| SC | 62-60 |
| ST | 50-45.2456783 |
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
जब आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित विवरण दिए होंगे:
- आपका नाम और रोल नंबर
- सब्जेक्ट पर्सेंटाइल स्कोर
- कुल NTA पर्सेंटाइल स्कोर
- कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स (JEE Advanced के लिए पात्रता)
यहां भी पढ़े: JEE Mains 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर-की आज jeemain.nta.nic.in पर हो सकती हैं जारी, जानें कैसे करें Download

Comments
All Comments (0)
Join the conversation