Bihar Board 12th Result 2026: BSEB 12वीं की आंसर-की पर 6 मार्च तक कर सकेंगें ऑब्जेक्शन दर्ज, जानें कब-तक आ सकता हैं Result

Akshara Verma
Last Updated: Mar 2, 2026, 16:38 IST

बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर सकती है। BSEB द्वारा 12वीं कक्षा का रिजल्ट मार्च में घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र लेटेस्ट अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Bihar Board 12 Result Date 2026
Bihar Board 12 Result Date 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट फाइनल एग्जाम 2026 के रिजल्ट अब मार्च में जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड ने 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। यदि किसी छात्र को अपनी आंसर-की गलत लगती है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 6 मार्च कर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। इसके बाद ही, कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

छात्र बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल कोड या रोल नंबर का उपयोग करना होगा। 

BSEB Inter Result 2026 का इंपोर्टेंट कार्यक्रम

बिहार बोर्ड ने इस बार भी देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का ऐलान किया है। सभी छात्र एग्जाम रिजल्ट और ऑब्जेक्शन विंडो की लेटेस्ट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
इंटर एग्जाम का आयोजन 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026
आंसर-की जारी 28 फरवरी 2026
ऑब्जेक्शन दर्ज करने की लास्ट डेट  6 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त 10 मार्च 2026 (एक्सपेक्टेड)
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  20 से 25 मार्च 2026 के बीच

Objection Window: ऑब्जेक्शन कैसे दर्ज करें?

यदि छात्रों को अपने किसी भी प्रश्न के आंसर पर संदेह होता है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। छात्र ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते है। 

  1. ऑफिशियल पोर्टल objection.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. छात्र रोल नंबर का उपयेग करें। 
  3. फिर, उस सब्जेक्ट और सेट को चुनें जिसमें आपको ऑब्जेक्शन फिल करना। 
  4. अपने सही आंसर के दस्तावेज को सबमिट करें। 

पिछले 3 सालों से के रिजल्ट का ट्रेंड

बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से मार्च के महीने में ही रिजल्ट जारी का रिकॉर्ड बना रहा है। डेट्स को देखने के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। इस साल में भी इन्हीं डेट्स को देखते हुए इस महीनें में रिजल्ट को एक्सपेक्ट किया जा रहा है। 

साल एग्जाम खत्म होने की डेट  रिजल्ट जारी होने की डेट 
2023 11 फरवरी, 2023 21 मार्च 2023 दोपहर 2:00 बजे
2024 11 फरवरी, 2024 23 मार्च 2024 दोपहर 1:30 बजे
2025 15 फरवरी, 2025 25 मार्च 2025 दोपहर 1:15 बजे
2026 13 फरवरी, 2026 22-25 मार्च, 2026 (एक्सपेक्टेड)

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इन निम्नलिखित ऑफिशियल वेबसाइट्स से रिजल्ट को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

यहां भी पढ़े: CBSE Board Exam 2026 Postponed: ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच 2 मार्च के एग्जाम पोस्टपोन, जानें नया शेड्यूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 16:38 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News