Ranji Trophy 2025-26: 8 बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम (Karnataka cricket team) ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को हराकर 2014-15 के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई। बल्लेबाजों ने 1059 रन बनाकर दबदबा दिखाया, वहीं गेंदबाजों ने आखिरी दिन मैच को अपने नाम किया।
कर्नाटक के लिए आर. स्मरण ने दोनों पारियों में शतक जड़े, जबकि केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने भी अहम योगदान दिया। दूसरी ओर, जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) ने बंगाल को हराकर फाइनल में एंट्री की। औकिब नबी की गेंदबाजी और वंशज शर्मा की नाबाद पारी टीम की जीत में निर्णायक रही।
Ranji Trophy 2025-26 फाइनल मैच हाई लाइट्स
Ranji Trophy 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर आमने-सामने होंगे। मुकाबला 24-28 फरवरी 2026 तक सुबह 9:30 बजे से KSCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
-
फाइनल मुकाबला: कर्नाटक vs जम्मू-कश्मीर
-
तारीख: 24 फरवरी से 28 फरवरी 2026
-
समय: सुबह 9:30 बजे (IST)
-
स्थान: KSCA Stadium
जम्मू और कश्मीर पहली बार फाइनल में
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में स्टार खिलाड़ियों से सजी बंगाल क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। कल्याणी के बंगाल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में मिली इस जीत के साथ टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंच गई।
कब और कहां लाइव देखें?
टीवी: Star Sports Network
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar ऐप और वेबसाइट
यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां अनुभवी कर्नाटक और शानदार फॉर्म में चल रही जम्मू-कश्मीर की टीम खिताब के लिए भिड़ेंगी।
कैसी दिखती है कर्नाटक की टीम:
कर्नाटक की टीम में कप्तान मयंक अग्रवाल के साथ करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, विजयकुमार व्यशक, विद्वाथ कावेरेप्पा, अभिलाष शेट्टी, मुरलीधरा वेंकटेश, निकिन जोस, अभिनव मनोहर, क्रुथिक कृष्णा, अनीश केवी, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, देवदत्त पडिक्कल, यशोवर्धन परंतप, विद्यार्धर पाटिल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और ध्रुव प्रभाकर शामिल हैं।
जम्मू और कश्मीर की टीम:
जम्मू और कश्मीर की टीम में कप्तान परस डोगरा के अलावा अब्दुल समद, शुभम खजूरिया, क़मरान इकबाल, आबिद मुश्ताक, विवरांत शर्मा, उस्मान मालिक, युधवीर सिंह चरक, औकिब नबी डार, सुनील कुमार, लोन नासिर मुजफ्फर, मुज्तबा यूसुफ, मुसैफ अजाज, साहिल लोटरा, उमर नज़ीर मीर, वंशज शर्मा, कन्हैया वाधवान, यावर हसन, रोहित के शर्मा, दिक्षांत कुंडल और शुभम पुंडीर शामिल हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation