किस झूले पर बैठी है मैना, 9 सेकेंड में ढूंढकर देना है जवाब

Last Updated: Apr 15, 2026, 13:39 IST

यह लेख एक ऑप्टिकल इल्यूजन चुनौती प्रस्तुत करता है। इसमें चार झूलों की एक तस्वीर है, और चुनौती 9 सेकंड के भीतर उनमें से एक पर बैठी मैना को ढूंढने की है। कई लोग तस्वीर की भ्रामक प्रकृति के कारण इसे जल्दी नहीं ढूंढ पाते। यह चुनौती अवलोकन कौशल का परीक्षण करती है और अंत में मैना झूले नंबर 4 पर बैठी पाई जाती है।

ऑप्टिकल इल्यूजन
ऑप्टिकल इल्यूजन

Optical Illusion तेज नजरों की परीक्षा के लिए होता है। इस कड़ी में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें चार झूलों की तस्वीर दी गई है। इनमें से किसी एक झूले पर मैना बैठी हुई है। हालांकि, कई लोग मैना को ढूंढने में विफल रहे हैं।

जिन लोगों ने मैना को ढूंढा है, उन्होंने अधिक समय लिया है। हालांकि, क्या आप तय समय सीमा में मैना को ढूंढ सकते हैं। यदि हां, तो यह चैलेंज आपके लिए है। आपको सिर्फ 9 सेकेंड में मैना को ढूंढकर बताना है कि मैना आखिर किस झूले पर बैठी हुई है।

तस्वीर में क्या-क्या है शामिल 

तस्वीर में आपको चार झूलों की तस्वीर दी गई है। इस तस्वीर में प्रत्येक झूल की तस्वीर को नंबर भी दिया गया है। इस कड़ी में झूलों की आधी-अधूरी तस्वीरें दी गई हैं। हालांकि, तस्वीर बहुत ही सामान्य है, लेकिन झूलों की आकृति इस प्रकार बनी हुई है कि इसे देखने में भ्रम उत्पन्न होता है। यही वजह है कि लोगों को मैना आसानी से नहीं मिल रही है।

अपने परिवार के साथ साझा कर सकते हैं फोटो

यदि आप इसका जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ भी इस तस्वीर को साझा कर सकते हैं। क्योंकि, यह तस्वीर दिमाग और तेज नजरों का परीक्षण करती है। ऐसे में यह दिखाएगा कि आपके आसपास कितनी तेज नजरों वाले लोग हैं।

क्या आपने अब मैना ढूंढ ली है

अब 9 सेकेंड से अधिक समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने यह ढूंढ लिया होगा कि आखिर किस झूले पर मैना बैठी हुई है। यदि आप अब भी मैना को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 10 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

optical-illusion-solution

Source: Pinterest

इस झूले पर बैठी हुई है मैना 

यदि आप अब भी मैना को नहीं ढूंढ सके हैं, तो आपको बता दें कि मैना झूला नंबर 4 पर बैठी हुई है। हमने आपकी सुविधा के लिए मैना को एक काले रंग के स्कॉयर में रखा है, जिससे आप आसानी से पहचान सके। 

पढ़ेंः बिल्डिंग के किस फ्लोर पर बैठा है कबूतर, 11 सेकेंड में भी नहीं दे पाएंगे जवाब


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Apr 15, 2026, 13:39 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News