Indian Railways का बड़ा बदलाव: UTS रेलवे ऐप होगा बंद, अब इस सुपर ऐप से बुक होगी टिकट और होगी बचत भी

Last Updated: Feb 16, 2026, 13:26 IST

इंडियन रेलवे (Indian Railways) का बड़ा बदलाव सामने आया है। UTS रेलवे ऐप बंद कर दिया जाएगा और अब RailOne सुपर ऐप से टिकट बुकिंग होगी। इस ऐप में आरक्षित, अनारक्षित, प्लेटफॉर्म और तत्काल टिकट की सुविधा मिलेगी। साथ ही लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR चेक, कोच पोजिशन, e-Catering, R-Wallet रिफंड और Rail Madad जैसी सेवाएं भी एक प्लेटफार्म पर होंगी। बता दें कि RailOne ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करें और प्रत्येक यात्रा पर 3% की बचत भी मिलती है।

RailOne app: भारतीय रेलवे अपने डिजिटल टिकट सिस्टम को और आसान बनाने के लिए बड़ा बदलाव कर रहा है। खबर है कि UTSonMobile ऐप को 1 मार्च 2026 से बंद किया जाएगा और उसकी जगह नया RailOne सुपर ऐप इस्तेमाल किया जाएगा। पहले अनारक्षित टिकट के लिए अलग ऐप और रिजर्वेशन के लिए अलग प्लेटफॉर्म था, जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी।

अब रेलवे सभी सेवाओं को एक ही ऐप में लाकर यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाना चाहता है। UTS के कई फीचर पहले ही हटाए जा चुके हैं, इसलिए यूजर्स को RailOne पर शिफ्ट होने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि RailOne ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करें और प्रत्येक यात्रा पर 3% की बचत भी मिलती है।

RailOne सुपर ऐप क्या है

RailOne ऐप को जुलाई 2025 में CRIS ने लॉन्च किया था। यह UTS, IRCTC, Rail Madad जैसी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है। इसमें रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, PNR स्टेटस, ट्रेन ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, फूड ऑर्डर, रिफंड और शिकायत जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यूजर एक ही लॉगिन से सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है और UPI या R-Wallet से सुरक्षित पेमेंट कर सकता है। 

RailOne ऐप में क्या है खास: 

RailOne ऐप सिर्फ टिकट तक सीमित नहीं है। इसमें लाइव ट्रेन स्टेटस, PNR ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, सीट पर खाना ऑर्डर करना, रिफंड और Rail Madad से शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। 

फीचर

डिटेल्स 

टिकट प्रकार

आरक्षित (Reserved), अनारक्षित (Unreserved), प्लेटफॉर्म टिकट, तत्काल (Tatkal)

वेरीफाई

IRCTC/UTS लॉगिन, mPIN, बायोमेट्रिक, आधार

ऑप्शन

बर्थ/लोअर बर्थ विकल्प, क्विक बुक सुविधा

लाइव अपडेट

ट्रेन लाइव स्टेटस, PNR स्थिति, कोच पोजिशन, प्लेटफॉर्म लोकेटर

बुकिंग

“My Bookings” में फिल्टर, रद्दीकरण (Cancellation) विकल्प

फूड

e-Catering (शाकाहारी/जैन विकल्प), R-Wallet रिफंड, बायोमेट्रिक भुगतान

हेल्प 

Rail Madad शिकायत सेवा, कुली बुकिंग, लास्ट-माइल टैक्सी सुविधा

भाषाएँ

अंग्रेज़ी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाएँ

RailOne ऐप Android और iOS पर मुफ्त उपलब्ध है.

RailOne ऐप कैसे करें डाउनलोड

RailOne ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है। सर्च करें – “Rail One - Indian Railways Super App” और इंस्टॉल पर क्लिक करें। 

लॉगिन के लिए आप IRCTC या UTS अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं या मोबाइल नंबर से OTP द्वारा नया अकाउंट बना सकते हैं। इसमें मल्टी-लैंग्वेज सपोर्ट और एंड-टू-एंड सिक्योरिटी भी मिलती है। 

  1. Google Play Store या Apple App Store खोलें।

  2. सर्च करें – “Rail One – Indian Railways Super App.”

  3. आधिकारिक ऐप चुनकर Install/Get पर टैप करें।

  4. ऐप खोलें और IRCTC/UTS आईडी या मोबाइल OTP से लॉगिन करें

टिकट बुकिंग का तरीका

RailOne से आप अनारक्षित और आरक्षित दोनों टिकट बुक कर सकते हैं। अनरिजर्व टिकट के लिए “Book Ticket” में जाकर स्टेशन चुनें, क्लास सेलेक्ट करें और UPI या वॉलेट से भुगतान करें। रिजर्व टिकट के लिए “Plan My Journey” में ट्रेन, तारीख और कोटा चुनकर टिकट बुक किया जा सकता है। बुकिंग के बाद ई-टिकट और QR कोड तुरंत मिल जाते हैं, जिससे सफर आसान हो जाता है।

AI Impact Summit 2026: वर्ल्ड लीडर्स से लेकर टेक CEO तक, कौन-कौन हो रहा शामिल? देखें 5 दिन का फुल शेड्यूल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News