PM Kisan Samman Nidhi: इस बार 2000 या 4000 रुपये, कितनी मिलेगी किसान सम्मान किस्त, दूर हुआ कन्फ्यूजन

Last Updated: Sep 5, 2026, 15:16 IST

पीएम किसान सम्मान योजना के तहत प्रत्येक किसान को 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। हालांकि, इस बार कुछ पात्र किसानों को 4000 रुपये भी मिल सकते हैं, क्यों, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

पीएम किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि

PM Kisan Samman Nidhi के तहत अब तक सरकार द्वारा 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। इस बार किसान वर्ग द्वारा 24वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। किसानों के मन में यही सवाल है कि यह किस्त सितंबर में जारी होगी या अक्टूबर में, साथ ही, क्या इस बार इस बार खाते में 2000 रुपये के बदले 4000 रुपये की राशि मिलेगी? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

क्या कहता है नियम 

सरकारी नियम के मुताबिक, किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक चार महीने के अंतराल में साल में 3 बार 2000 रुपये की राशि दी जाती है। आखिरी बार जून में 23वीं किस्त जारी हुई थी। ऐसे में जून से चार महीने देखें, तो अक्टूबर में अगली किस्त जारी हो सकती है। अक्टूबर में दुर्गा पूजा और अन्य त्योहार भी पड़ रहे हैं, जिस वजह से यह पूरी संभावना है कि अक्टूबर में त्योहार से पहले 24वीं किस्त जारी की जा सकती है।   

किन किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये 

अब सवाल है कि आखिर 4000 रुपये किन किसानों को मिलेंगे। आपको बता दें कि ऐसे किसान, जिन्हें पिछली किस्त भू-सत्यापन या फिर ई-केवाईसी पूरी न होने की वजह से नहीं मिल पाई थी और इन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो सिर्फ ऐसे पात्र किसानों के खाते में 23वीं किस्त के साथ-साथ 24वीं किस्त का पैसा यानि कि कुल 4000 रुपये एक साथ आएंगे।

राज्य सरकार द्वारा सत्यापन होने क बाद ऐसे किसानों की लिस्ट आगे केंद्र सरकार को भेज दी जाती है। इसके बाद केंद्र सरकार पात्र किसानों की लिस्ट तैयार उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर देती है।

ऐसे में किसानों को सलाह है कि यदि उन्होंने अभी तक अपना ई-केवाईसी या भूमि सत्यापन नहीं कराया है, तो वे जल्द से जल्द अपना सत्यापन करा लें। यदि किसान ऐसा नहीं कराते हैं, तो संभावना है कि उनकी 24वीं किस्त भी रूक सकती है। 

कैसे चेक करें स्टेट्स

किसान अपनी पात्रता चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैंः 

-किसान सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर पहुंचें।

-यहां होम पेज पर ‘किसान कॉर्नर’ पर जाना है और ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।

-अपना पंजीकरण नंबर और कैप्चा कोड भरें।

-आपको मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे डालने पर आपका E-kyc स्टेट्स पता चल जाएगा। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 5, 2026, 15:16 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News