ODI World Cup 2027: कब से कब तक खेला जायेगा अगला ODI वर्ल्ड कप, संभावित तारीखें आईं सामने
ODI World Cup 2027: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 2027 पुरुष वनडे विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेले जाने की संभावना है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया इसकी मेजबानी करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम पर ICC की मंजूरी अभी बाकी है।
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। 2027 पुरुष वनडे विश्व कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच प्रस्तावित है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में होने वाली ICC AGM में कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बता दें कि 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप अफ्रीका महाद्वीप में आयोजित किया जायेगा।
दक्षिण अफ्रीका है मुख्य मेजबान
टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबले दक्षिण अफ्रीका में खेले जाएंगे। 54 में से करीब 41 मैच उसके आठ स्टेडियमों में आयोजित होने की संभावना है। वहीं जिम्बाब्वे को 8 से 10 मैच और नामीबिया को 3 मैचों की मेजबानी मिल सकती है। इससे अफ्रीकी क्रिकेट को भी बड़ा मंच मिलेगा।
विक्टोरिया फॉल्स को मिला विश्व कप का तोहफा
जिम्बाब्वे के खूबसूरत शहर विक्टोरिया फॉल्स को पहली बार विश्व कप मेजबानी का मौका मिलने जा रहा है। यहां बन रहा नया फाले मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। विश्व कप से पहले इस मैदान पर घरेलू मुकाबले भी खेले जाएंगे।
फिर दिखेगा 14 टीमों वाला पुराना फॉर्मेट
2027 विश्व कप में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पिछली दो बार की तरह 10 नहीं, बल्कि 14 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा और हर ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स फेज में पहुंचेंगी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे सीधे क्वालिफाई करेंगे।
कौन- कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा
आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से 10 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी , जबकि बाकी 4 स्थानों का फैसला आईसीसी Men's Cricket World Cup Qualifier के जरिए होगा।
टूर्नामेंट के सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे विश्व कप में जगह मिलेगी। हालांकि तीसरे मेजबान नामीबिया को विश्व कप में खेलने के लिए क्वालिफिकेशन से गुजरना होगा और उसे अपनी जगह पक्की करनी होगी।
2003 के बाद पहली बार अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप
यह विश्व कप कई मायनों में खास होगा। साल 2003 के बाद पहली बार वनडे विश्व कप अफ्रीकी धरती पर खेला जाएगा। साथ ही यह 2027-31 FTP चक्र का पहला ICC टूर्नामेंट होगा। इसी दौरान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के विस्तार और नए स्वरूप पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जिस पर क्रिकेट जगत की नजरें टिकी हैं।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.