UP GNM Exam City Slip 2026 और एडमिट कार्ड अपडेट जारी, यहां से करें डाउनलोड
UP GNM 2026: उत्तर प्रदेश GNM एंट्रेंस टेस्ट के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कल जारी कर दी गई थी। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड 09 जून को जारी किया गया था। यहां देखें पूरी जानकारी।
UP GNM Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU), लखनऊ द्वारा आयोजित किए जाने वाले उत्तर प्रदेश जीएनएम एंट्रेंस टेस्ट (UPGET 2026) के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की प्रक्रिया को जारी कर दिया गया है।
इस राज्य स्तरीय नर्सिंग एग्जाम के लिए रजिस्टर करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, एग्जाम के माध्यम से छात्रों को उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में 3 साल GNM कोर्स में एडमिशन मिलेगा।
UP GNM Entrance Test (UPGET) 2026: एग्जाम का पूरा शेड्यूल
GNM एग्जाम का पूरा शेड्यूल जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल के माध्यम से छात्रों को सभी इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी की सूचना मिलेगी।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अवधि | 29 अप्रैल से 26 मई 2026 |
| एग्जाम सिटी स्लिप / स्टेटस | 10 जून 2026 |
| ऑफिशियल एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट | 9 जून 2026 |
| UP GNM 2026 एग्जाम डेट | 16 जून 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपने एग्जाम शहर के बारे में जानने के लिए छात्र एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. विश्वविद्यालय के ऑफिशियल पोर्टल abvmuup.edu.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर दिख रहे "Uttar Pradesh GNM Entrance Test (UPGET 2026)" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब नए खुले कैंडिडेट पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड फिल करके लॉगिन करें।
4. आपके डैशबोर्ड पर ‘Download Exam City Slip / Admit Card’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर दिख रहे डॉक्यूमेंट को डाउनलोड कर लें।
छात्रों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल आपके एगजाम शहर के बारे में जानकारी देता है, जिससे छात्र अपनी तैयारी पूरी कर लें। वहीं, एग्जाम सेंटर की जानकारी छात्रों को उनके एडमिट कार्ड के माध्यम से मिलती है।
यहां भी पढ़े: UP CNET Result 2026: यूपी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जल्द, abvmucet26.co.in पर चेक करें अपडेट्स
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.