IRCTC के इस फीचर से देखें ट्रेन में कहां खाली है सीट, TTE के पीछे भागने से पहले जरूर करें चेक

Last Updated: Jun 11, 2026, 11:52 IST

ट्रेन टिकट वेटिंग में है या तत्काल में सीट नहीं मिल रही? ऐसे में IRCTC का यह फीचर आपके काम आ सकता है। इसकी मदद से आप चार्ट बनने के बाद ट्रेन में खाली बची सीटों की जानकारी देख सकते हैं। TTE के पीछे भागने से पहले यह फीचर जरूर चेक करें। 

ट्रेन में खाली सीट खोजने का आसान तरीका
ट्रेन में खाली सीट खोजने का आसान तरीका

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब टिकट कन्फर्म होने के बजाय वेटिंग लिस्ट में अटक जाती है। यात्रा जरूरी हो तो लोग किसी तरह ट्रेन में चढ़ तो जाते हैं, लेकिन पूरी यात्रा इस चिंता में गुजरती है कि सीट मिलेगी या नहीं। कई यात्री तो कन्फर्म सीट के लिए TTE को ढूंढते फिरते हैं। अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजरे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। 

IRCTC का एक खास फीचर अब इस परेशानी को काफी आसान बना सकता है। बता दें कि Chart Vacancy वाले फीचर की मदद से आप इस काम को आसानी से कर सकते है। इस फीचर से आप ट्रेन में बची हुई खाली सीटों की जानकारी घर बैठे देख सकते हैं।  

क्या है Chart Vacancy फीचर?

जब ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट तैयार हो जाता है, तब कई बार कैंसिलेशन या अन्य कारणों से कुछ सीटें खाली रह जाती हैं। IRCTC का Chart Vacancy फीचर इन्हीं खाली सीटों की जानकारी दिखाता है।

इसमें आप देख सकते हैं कि:

  • किस क्लास में कितनी सीटें हैं खाली

  • किस कोच में जगह उपलब्ध है

  • कौन-सी बर्थ खाली है

  • किस सीट पर पहले से बुकिंग है

कब चेक करें?

रेलवे आमतौर पर ट्रेन रवाना होने से कुछ घंटे पहले पहला चार्ट जारी करता है। इसके बाद ट्रेन छूटने से पहले अपडेटेड चार्ट तैयार होता है। इन दोनों फेजों के बाद खाली सीटों की सही जानकारी मिल जाती है। 

ऐसे करें चेक

IRCTC की वेबसाइट या Rail Connect ऐप पर जाएं और Charts/Vacancy विकल्प चुनें। इसके बाद ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करें। कुछ ही सेकंड में आपको पता चल जाएगा कि आपकी ट्रेन में कौन-सी सीटें खाली हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सुविधा का उपयोग करने के लिए लॉगिन करने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

वेटिंग टिकट वालों के लिए क्यों है खास?

अगर आपकी टिकट अभी भी वेटिंग में है, तो यह फीचर आपको आखिरी समय तक सीटों की स्थिति पर नजर रखने में मदद करता है। कई बार कैंसिलेशन के बाद खाली हुई सीटें दिखाई देने लगती हैं, जिससे कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है।

तत्काल टिकट बुकिंग में भी मिलेगा फायदा

अगर आपको तत्काल (Tatkal) टिकट नहीं मिल पाई है, तब भी IRCTC का Chart Vacancy फीचर आपके काम आ सकता है। ऐसे में यात्री इन खाली सीटों की जानकारी देखकर उपलब्धता के अनुसार टिकट बुक कर सकते हैं और कन्फर्म सीट पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं। 

अगली बार अगर आपकी ट्रेन टिकट वेटिंग में हो, तो TTE के पीछे भागने से पहले IRCTC का Chart Vacancy फीचर जरूर चेक करें। हो सकता है आपकी सीट पहले से ही आपका इंतजार कर रही हो।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 11:52 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News