AIBE 21 Answer Key 2026 जारी, 17 जून तक फिल करें ऑब्जेक्शन

Last Updated: Jun 11, 2026, 12:37 IST

BCI द्वारा AIBE 21 प्रोविजनल आंसर-की कल ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। छात्र एग्जाम के सभी क्वश्न पेपर के सेट और आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करें। 

AIBE 21 Answer Key 2026 जारी, 17 जून तक फिल करें ऑब्जेक्शन
AIBE 21 Answer Key 2026 जारी, 17 जून तक फिल करें ऑब्जेक्शन

AIBE 21 Answer Key 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XXI) की प्रोविजनल आंसर-की कल यानी 120 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी की। 7 जून 2026 को आयोजित हुए इस एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने क्वश्न पेपर सेट यानी Set A, B, C, D के अनुसार अपनी प्रोविजनल आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। 

BCI ने प्रोविजनल आंसर-की PDF के साथ-साथ आंसर-की पर ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो को भी जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, ऑब्जेक्शन फिल करने की विंडो सभी छात्रों के लिए 17 जून, 2026 तक खुली रहेगी। यदि किसी छात्र को फाइनल आंसर-की में कोई गलती मिलती है, तो वे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ऑब्जेक्श फिल करा सकते हैं। साथ ही, हर गलत आंसर पर ऑब्जेक्शन फिल करने के लिए छात्रों को प्रत्येक आंसर पर 500 रुपये की फीस भरनी होगी। साथ ही, अपने सही आंसर वाले ऑरिजनल डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा।

AIBE 21 एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

छात्र AIBE 21 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की और ऑब्जेक्शन फिल करने से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट

इंपोर्टेंट डेट्स

AIBE 21 एग्जाम का आयोजन

7 जून 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट

10 जून 2026

ऑब्जेक्शन विंडो शुरू

10 जून 2026 (रात 8:00 बजे से)

ऑब्जेक्शन फिल करने की लास्ट डेट 

17 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक)

फाइनल आंसर-की और रिजल्ट (एक्सपेक्टेड)

जून के आखिरी हफ्ते या जुलाई 2026 के पहले हफ्ते में

AIBE 21 की प्रोविजनल आंसर-की - यहाँ क्लिक करें

AIBE 21 क्वश्न पेपर -  सेट ए

AIBE 21 क्वश्न पेपर -  सेट B

AIBE 21 क्वश्न पेपर -  सेट C

AIBE 21 क्वश्न पेपर -  सेट डी

ऑब्जेक्शन फिल  करने की पूरी प्रक्रिया

यदि छात्रों को लगता है कि ऑफिशियल आंसर-की में किसी क्वश्न का आंसर गलत दिया गया है, तो वह हमारे द्वारा नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने ऑब्जेक्शन फिल करा सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर विजिट करें।
  2. अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट डैशबोर्ड में लॉगिन करें।
  3. होमपेज या डैशबोर्ड पर दिख रहे "AIBE XXI Objection Tracker" लिंक पर क्लिक करें।
  4. जिस क्वश्न पर ऑब्जेक्शन फिल करना है उसे चुनें और अपने आंसर के लिए ऑरिजनल कानूनी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  5. फिर, निर्धारित फीस ₹500 प्रति ऑब्जेक्शन को फिल करें। साथ ही, अपने ऑब्जेक्शन को सबमिट कर दें।

मार्किंग स्कीम और नो नेगेटिव मार्किंग: 

AIBE 21 एग्जाम कुल 100 मार्क्स के थे। इसमें हर सही आंसर के लिए 1 मार्क्स मिलेगा, और सबसे राहत की बात यह है कि एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। इसलिए स्टूडेंट्स बिना किसी डर के अपने संभावित स्कोर को देख सकते हैं।

क्वालीफाइंग मार्क्स: 

AIBE 21, यह केवल एक सर्टिफिकेशन एग्जाम होता है, इसलिए इसमें कोई मेरिट लिस्ट नहीं बनाई जाती। साथ ही, सामान्य और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों के लिए कम से कम 45% मार्क्स लाना जरूरी होता है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए 40% मार्क्स निर्धारित हैं।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 11, 2026, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News