सूर्यकुमार यादव भारतीय बल्लेबाजों में धुरंधर बल्लेबाजों के रूप में गिने जाते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी अपनी धुआंधार पारी का दम दिखाया है। साल 2012 से आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत करने वाले यादव ने मुंबई इंडियंस की तरफ से पहली पारी खेली थी।
बीच में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा और उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें दोबारा से बोली में खरीद लिया।
सूर्यकुमार यादव के आईपीएल में कुल आंकड़ें
सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 215 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 6578 रन का स्कोर है। यादव अब तक 43 बार नॉटआउट रहे हैं और उनक औसत स्कोर 41.53 है। वहीं, यादव का स्ट्राइक रेट 154.64 है। उनके नाम 44 अर्धशतक, दो शतक, 664 चौके, 228 छक्के हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक आईपीएल में 80 कैच पकड़े हैं।
IPL में सूर्यकुमार यादव का उच्च स्कोर
आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का उच्च स्कोर 103 नाबाद रहा है। उन्होंने यह स्कोर 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में बनाया था और इस वर्ष उनके कुल रन 605 रहे थे। इस वर्ष उनका स्ट्राइक रेट 181.14 रहा था।
टीम के सबसे मंहगे खिलाड़ियों में शामिल
साल 2026 में मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को 16 करोड़ 35 लाख रुपये में खरीदा है। इस राशि के साथ वह हार्दिक पाण्डया के बाद सबसे महंगे रिटेन खिलाड़ी बन गए हैं।
2024 में आईपीएल करियर का दूसरा शतक
सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक 2024 में जड़ा था। इस वर्ष वह 102 रन पर नाबाद रहे थे और उनके कुल रन 345 रिकॉर्ड किए गए थे।
अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रहा सफल सीजन
सूर्यकुमार यादव साल 2018 में मुंबई इंडियंस में शामिल हुए थे। उन्होंने एक 'अनकैप्ड' (भारतीय टीम में शामिल न होने वाले) खिलाड़ी के रूप में 512 रन का स्कोर बनाया था। इस सीजन में यह किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation