दुनिया का पहला AI मंत्री कौन है, किस सरकार में है मौजूद, जानें जवाब
बीते कुछ वर्षों में AI तेजी से बढ़ा है। इस कड़ी में दुनिया का पहला AI मंत्री भी बन गया है। खास बात यह है कि इस मंत्री को कैबिनेट में जगह दी गई है। कौन है यह मंत्री, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तेजी से बढ़ रहा है। साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी व एक आम आदमी की दिनचर्या में AI का उपयोग बढ़ा है। यही वजह है कि कई देश इस नई तकनीक में निवेश कर कर रहे हैं, जिससे वे एक बेहतर विकसित देश बन सके। इस कड़ी में एक देश ने दुनिया का पहला AI मंत्री भी बनाया है। इस मंत्री को कैबिनेट में भी जगह दी गई है। कौन है यह मंत्री और किस देश की सरकार में है मौजूद, जानने के लिए पूरे लेख पढ़ें।
दुनिया का पहला AI मंत्री
दुनिया की पहली AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री 'डिएला'है, जिसे अल्बानियाकी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। अलबानिया के प्रधानमंत्री एडी रामाने डिएला को देश की कैबिनेट में जगह दी है।
रोबोट या इंसान नहीं है 'डिएला'
अल्बानियाई भाषा में 'डिएला' का अर्थ ‘सूर्य’ होता है। डिएला कोई इंसानी रूप या रोबोट नहीं है, बल्कि यह एक डिजिटल वर्चुअल अवतार है। इसे पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक पहने एक महिला के रूप में स्क्रीन पर दर्शाया गया है।
मंत्री के पास क्या है जिम्मेदारी
AI मंत्री डिएला का मुख्य काम देश के सरकारी टेंडरों और खरीद प्रक्रियाओं की देखरेख करना है। यह AI तय करेगी कि कौन से सरकारी प्रोजेक्ट किसे दिए जाएं, ताकि टेंडर आवंटन में कोई धांधली न हो सके। अल्बानिया में लंबे समय से सरकारी टेंडरों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें रही हैं।
AI मंत्री की नियुक्ति का सबसे बड़ा उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज में 100 फीसदीपारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करना है। AI डेटा और एल्गोरिदम के आधार पर बिना किसी पक्षपात या इंसानी दखल के फैसले लेगी।
कैसे आया AI मंत्री का विचार
जनवरी 2025 में डिएला को केवल एक वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में विकसित किया गया था, जो अल्बानियाई पोर्टल पर नागरिकों को सरकारी सेवाओं और दस्तावेजों के बारे में सहायता देती थी। इसकी उपयोगिता और एक्यूरेसी को देखते हुए प्रधानमंत्री ने इसे सीधे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया। अब यह सरकार का अहम हिस्सा है और अपने आप में रिकॉर्ड भी है। क्योंकि, यह पहली बार है, जब किसी देश ने अपना पहला AI मंत्री नियुक्त किया हो।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.