Delhi SIR Draft Voter List 2026: दिल्ली वोटर लिस्ट में आपका नाम है या कट गया, एक क्लिक में ऐसे करें चेक

Last Updated: Aug 31, 2026, 16:56 IST

Delhi SIR Draft Voter List Name: दिल्ली के मतदाताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, राज्य में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का ड्राफ्ट रोल 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। SIR की ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिल्ली यानी CEO Delhi की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा।

EPIC नंबर नहीं है? नाम से भी कर सकते हैं सर्च
EPIC नंबर नहीं है? नाम से भी कर सकते हैं सर्च

Delhi SIR Draft Voter List Name 2026: दिल्ली के करीब हर तीसरे वोटर के नाम पर अब सवाल खड़ा हो गया है। Special Intensive Revision (SIR) के तहत मतदाता लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। ऐसे में यदि आप दिल्ली के वोटर हैं, तो एक बार यह जरूर चेक कर लें कि नई सूची में आपका नाम है या नहीं। 

राज्य में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का ड्राफ्ट रोल 31 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी क्षेत्रों में SIR की प्रक्रिया करीब दो महीने से जारी थी। 

लगभग 97.51 लाख मतदाताओं के फॉर्म पोर्टल पर  

SIR शुरू होने के समय दिल्ली में करीब 1.45 करोड़ मतदाता दर्ज थे। इनमें से लगभग 97.51 लाख मतदाताओं के फॉर्म कलेक्ट करके पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। वहीं करीब 47.58 लाख मतदाताओं के फॉर्म नहीं मिल पाए। इन लोगों को “uncollectible” कैटेगरी में रखा गया है।

कौन से नाम हटाए जा सकते हैं?

इनमें ऐसे मतदाता शामिल हैं जो घर पर नहीं मिले, दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, डुप्लीकेट एंट्री हैं या किसी अन्य वजह से उनका फॉर्म जमा नहीं हो पाया। ऐसे नाम ड्राफ्ट सूची से हटाए जा सकते हैं। हालांकि, अंतिम आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि SIR के बाद वोटर लिस्ट में आपका नाम बचा है या नहीं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर घर बैठे सिर्फ कुछ मिनट में इसे चेक किया जा सकता है।

EPIC नंबर से ऐसे चेक करें नाम

यदि आपके पास Voter ID यानी EPIC नंबर है, तो यह सबसे आसान तरीका है।

-Election Commission के Electoral Search पोर्टल पर जाएं।

-अपनी पसंद की भाषा चुनें।

-अपना EPIC नंबर दर्ज करें।

-State में Delhi चुनें।

-Captcha भरकर Search पर क्लिक करें।

इसके बाद स्क्रीन पर आपके वोटर रिकॉर्ड की डिटेल्स दिखाई देगी।

EPIC नंबर नहीं है? नाम से भी कर सकते हैं सर्च

यदि आपको अपना EPIC नंबर याद नहीं है, तो भी आप अपना नाम खोज सकते हैं।

इसके लिए Electoral Search पोर्टल पर जाकर Search by Details विकल्प चुनें। इसके बाद यहां बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें- 

-अपना नाम दर्ज करें।

-SIR फॉर्म में दिए गए रिश्तेदार का नाम भरें।

-जन्मतिथि और Gender चुनें।

-जिला और Assembly Constituency यानी विधानसभा क्षेत्र चुनें।

-Captcha भरें और Search पर क्लिक करें।

थोड़ी ज्यादा जानकारी भरनी होगी, लेकिन इस तरीके से भी आपका वोटर रिकॉर्ड आसानी से मिल सकता है।

मोबाइल नंबर से भी चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट

यदि आपका मोबाइल नंबर चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में रजिस्टर्ड है, तो नाम चेक करने का यह सबसे आसान तरीका हो सकता है।

बस Electoral Search पोर्टल खोलें, अपना राज्य और भाषा चुनें, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और Captcha भरकर Search कर दें।

4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सबकी नजर अंतिम मतदाता सूची पर है। संशोधित टाइमलाइन के मुताबिक दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी की जाएगी, जबकि इससे पहले इसे 27 अक्टूबर को जारी किया जाना था।

नाम नहीं होने पर क्या करें

ऐसे में यदि आप दिल्ली के वोटर हैं, तो अंतिम सूची का इंतजार करने के बजाय अभी ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें। नाम नहीं मिलने या जानकारी में गलती होने पर समय रहते संबंधित चुनाव अधिकारी के सामने दावा या आपत्ति दर्ज करना जरूरी हो सकता है।

1 सितंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा असर! ITR, LPG से लेकर बैंक चार्ज तक, जानिए क्या बदलेगा

PM Surya Ghar Yojana: सब्सिडी नियमों में बदलाव हुआ क्या? मिलेगा पैसा लेकिन नए तरीके से

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Aug 31, 2026, 16:56 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News