8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर को लेकर चंडीगढ़ बैठक खत्म, अब आया यह नया अपडेट

Last Updated: Sep 21, 2026, 19:30 IST

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। यह वेतन आयोग पर निर्भर करता है और फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक पे को संशोधित किया जाता है। फिलहाल चंडीगढ़ में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर बैठक समाप्त हो गई है और बैठक में 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। 

8th Pay Commission
8th Pay Commission

8th Pay Commission: इन दिनों फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग को लेकर अलग बहस चल रही है। फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक पे को संशोधित किया जाता है। फिलहाल चंडीगढ़ में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को लेकर बैठक समाप्त हो गई है और बैठक में 3.25 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी गई है। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। यह वेतन आयोग पर निर्भर करता है। 

चंडीगढ़ में 8वें वेतन आयोग की बैठक में अलग-अलग संगठनों ने अपनी अलग-अलग मांगों को आयोग के समक्ष रखा। इनमें सबसे बड़ी मांग फिटमेंट फैक्टर थी। फिटमेंट फैक्टर को 3.25 तक रखने की मांग की गई। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की अब अगली बैठक बैंगलुरु में होगी। बैठक में सैलरी और पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर बात हो सकती है। 

बैठक में कौन-कौन से संगठन शामिल रहे? 

8वें केंद्रीय वेतन आयोग में नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन (NWA) और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) आदि संगठन शामिल रहे, जिन्होंने फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने को लेकर तर्क दिया कि रहने-सहने, घर, हेल्थकेयर और शिक्षा के बढ़ते खर्चों के साथ-साथ चौबीसों घंटे नर्सिंग ड्यूटी की मुश्किल प्रकृति को देखते हुए, ज्यादा फिटमेंट फैक्टर की जरूरत है।

नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन ने रखी यह मांग

नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन ने नर्सिंग अधिकारियों के लिए 10 एंट्री-लेवल पे की मांग की है, ताकि उन्हें मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के बराबर लाया जा सकें। केंद्रीय वेतन आयोग दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बैठक कर चुका है। अब आयोग 7 और 8 अक्टूबर को बेंगलुरु में मीटिंग करेगा। 

NWA की इन मांगों को मानने से केंद्र सरकार के अस्पतालों, एम्स, ईएसआईसी अस्पतालों, पीजीआई और दूसरे सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाले लगभग 3 लाख से ज्यादा नर्सों को फायदा मिल सकता है। 

मकान किराया और यात्रा भत्ता की मांग 

नर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन (NWA) और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) को A1 सिटी की कैटेगरी में शामिल करने की मांग भी की है। इसके अलावा नर्सिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस, स्पेशल अलाउंस बढ़ाने के साथ-साथ टर्म इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस की मांग भी की है। 

फिटमेंट फैक्टर से कैसे बढ़ती है सैलरी? 

फिटमेंट फैक्टर से आखिर सैलरी कैसे बढ़ती है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आप नीचे दी गई देख सकते हैं। 

फिटमेंट फैक्टर 

सैलरी 

1.92 

34,560 रुपये 

2.57

46,260 रुपये

2.86 

51,480 रुपये 

4.0 

72,000 रुपये

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सैलरी बढ़ोतरी पर आया नया अपडेट! होने जा रही अहम बैठक, कब आएगी रिपोर्ट, देखें अपडेट

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 21, 2026, 19:30 IST

    आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

    Trending

    Latest Education News