Weekly Current Affairs Quiz 08 - 15 February 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS) 2026, BIOFACH 2026, 'बस्तर पंडुम' उत्सवआदि से सम्बंधित प्रश्न शामिल है.
1. भारत ने किस देश के रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS) 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा विनिर्माण शक्ति का प्रदर्शन किया?
A) संयुक्त अरब अमीरात
B) कतर
C) बहरीन
D) सऊदी अरब
उत्तर: D) सऊदी अरब
भारत ने सऊदी अरब के रियाद में वर्ल्ड डिफेंस शो (WDS) 2026 में अपनी बढ़ती स्वदेशी रक्षा विनिर्माण शक्ति का प्रदर्शन किया. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 8-9 फरवरी को आयोजित वैश्विक रक्षा प्रदर्शनी में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में पहली बार 'इंडिया पवेलियन' का उद्घाटन किया।
2. वित्त वर्ष 2026-27 के उत्तर प्रदेश के बजट में चिकित्सा और शिक्षा के लिए कितनी राशि प्रस्तावित की गई है?
A) ₹12,997 करोड़
B) ₹13,997 करोड़
C) ₹14,997 करोड़
D) ₹15,997 करोड़
उत्तर: C) ₹14,997 करोड़
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने हाल ही में विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए खन्ना ने बताया कि 2026-27 के लिए कुल परिव्यय ₹9,12,696.35 करोड़ रखा गया है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है। बजट में चिकित्सा और शिक्षा के लिए ₹14,997 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है।
3. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ने हाल ही में 'लखपति बिटिया योजना' शुरू करने का ऐलान किया है?
A) दिल्ली
B) जम्मू और कश्मीर
C) पंजाब
D) उत्तराखंड
उत्तर: A) दिल्ली
हाल ही में, दिल्ली सरकार ने बेटियों से जुड़ी अपनी प्रमुख योजना में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 31 मार्च तक लाडली योजना बंद कर दी जाएगी और 1 अप्रैल से ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ (Lakhpati Bitiya Yojana) शुरू होगी। इस नई योजना का उद्देश्य बेटियों को पहले से ज्यादा आर्थिक सुरक्षा और शिक्षा के लिए मजबूत सहयोग देना है।
4. जर्मनी में आयोजित व्यापार मेले BIOFACH 2026 में किस देश को 'कंट्री ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है?
A) भारत
B) चीन
C) ब्राजील
D) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर: A) भारत
जर्मनी के नूर्नबर्ग में आयोजित जैविक उत्पादों के विश्व के अग्रणी व्यापार मेले, BIOFACH 2026 में भारत को प्रतिष्ठित 'कंट्री ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। 14 साल बाद भारत ने वैश्विक जैविक खेती के केंद्र मंच पर वापसी की है। APEDA द्वारा आयोजित इस आयोजन में भारत 67 सह-प्रदर्शकों के साथ भाग ले रहा है।
5. राष्ट्रव्यापी दलहन क्रांति का शुभारंभ हाल ही में किस स्थान से किया गया?
A) भोपाल, मध्य प्रदेश
B) इंदौर, मध्य प्रदेश
C) सीहोर, मध्य प्रदेश
D) जबलपुर, मध्य प्रदेश
उत्तर: C) सीहोर, मध्य प्रदेश
भारत की दलहन नीति और किसान-केंद्रित कृषि विमर्श में एक नया अध्याय हाल ही में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आमलाहा में खाद्य फलियां अनुसंधान केंद्र (एफएलआरपी) से शुरू हुआ। राष्ट्रव्यापी दलहन क्रांति (Nationwide Pulses Revolution) का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया।
6.हाल ही में 'बस्तर पंडुम' उत्सव का विशेष आयोजन किस राज्य में किया गया?
A) झारखंड
B) ओडिशा
C) छत्तीसगढ़
D) मध्य प्रदेश
उत्तर: C) छत्तीसगढ़
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'बस्तर पंडुम' (Bastar Pandum) उत्सव के विशेष आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी, और कहा कि यह आयोजन बस्तर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और आदिवासी विरासत को प्रदर्शित करता है। 7 से 9 फरवरी तक आयोजित इस उत्सव ने कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और स्वदेशी व्यंजनों के माध्यम से बस्तर की आदिवासी पहचान को उजागर करने वाले एक प्रमुख सांस्कृतिक मंच के रूप में उभरा।
7. हाल ही में चर्चा में रहे, सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट भारत के किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
A) हिमाचल प्रदेश
B) जम्मू और कश्मीर
C) पंजाब
D) उत्तराखंड
उत्तर: B) जम्मू और कश्मीर
भारत ने हाल ही में जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी पर सावलकोट हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (Sawalkote Hydroelectric Project) पर काम शुरू किया है, यह सिंधु जल संधि के निरस्त होने के बाद सरकार से हरी झंडी मिलने वाली पहली ऐसी नई परियोजना है। यह जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में चिनाब नदी पर 1,856 मेगावाट की रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना है।
8. हाल ही में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्वालकॉम 2 एनएम सेमीकंडक्टर चिप कहाँ लॉन्च की?
A) नई दिल्ली
B) मुंबई
C) बेंगलुरु
D) चेन्नई
उत्तर: C) बेंगलुरु
हाल ही में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में क्वालकॉम 2 एनएम सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च की. यह एक उन्नत सेमीकंडक्टर डिजाइन और वैश्विक इंजीनियरिंग संचालन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका में एक महत्वपूर्ण क्षण है।
9. एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक किसने जीता?
A) तेजस्विन शंकर
B) नीरज चोपड़ा
C) हिमा दास
D) तजिंदर पाल सिंह
उत्तर: D) तेजस्विन शंकर
चीन के तियानजिन में आयोजित एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की हेप्टाथलॉन स्पर्धा जीतकर देश के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक हासिल करते हुए भारत के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने समापन पांच पदकों के साथ किया और कुल पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा
10. सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप का खिताब किस देश ने जीता?
(A) नेपाल
(B) बांग्लादेश
(C) भारत
(D) पाकिस्तान
उत्तर: C) भारत
फ़ुटबॉल में, भारत ने नेपाल के पोखरा रंगशाला स्टेडियम में आयोजित दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) अंडर-19 महिला चैंपियनशिप के फाइनल में बांग्लादेश को 4-0 से हराकर खिताब जीता। कप्तान जुलन नोंग्मैथेम ने पहला गोल किया, जिसके बाद एलिजाबेथ लाकड़ा, पर्ल फर्नांडीस और सब्स्टीट्यूट अनविता रघुरामन ने शानदार जीत में अपना योगदान दिया।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation