Current Affairs Quiz 21 April 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में ISSF जूनियर विश्व कप 2026, राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
1. वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के लिए “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” प्रकाशन का नवीनतम संस्करण किसने जारी किया?
A) अरविंद विरमानी
B) सुमन बेरी
C) अमिताभ कांत
D) उर्जित पटेल
उत्तर: B) सुमन बेरी
नीति आयोग के उपाध्यक्ष, श्री सुमन बेरी ने 20 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के लिए “ट्रेड वॉच क्वार्टरली” (Trade Watch Quarterly) प्रकाशन का नवीनतम संस्करण जारी किया। यह नीति आयोग के सदस्य, श्री अरविंद विरमानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिष्ठित उपस्थिति में जारी किया गया।
2. एप्पल ने 20 अप्रैल को किसे अपना अगला सीईओ नामित किया है?
A) जॉन टर्नस
B) टिम कुक
C) सत्य नडेला
D) सुंदर पिचाई
उत्तर: A) जॉन टर्नस
एप्पल ने एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा करते हुए, 20 अप्रैल को, कंपनी ने जॉन टर्नस (John Ternus) को अपना अगला सीईओ नामित किया, जबकि टिम कुक 1 सितंबर से कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में चले जाएंगे।
3. ISSF जूनियर विश्व कप 2026 किस देश की राजधानी में आयोजित किया जा रहा है?
A) भारत
B) मिस्र
C) चीन
D) जापान
उत्तर: B) मिस्र
ISSF जूनियर विश्व कप 2026 मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित किया जा रहा है और यह युवा एथलीटों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग सीज़न की शुरुआत है। यह टूर्नामेंट मिस्र इंटरनेशनल ओलंपिक सिटी में आयोजित किया जा रहा है. भारत ने इस वैश्विक शूटिंग इवेंट में 71 सदस्यीय मजबूत दल को मैदान में उतारा है।
4. राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A) 20 अप्रैल
B) 21 अप्रैल
C) 22 अप्रैल
D) 23 अप्रैल
उत्तर: B) 21 अप्रैल
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस हर वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देश के सिविल सेवकों की समर्पण भावना और योगदान का सम्मान करना है। इसकी शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। यह दिन सरदार वल्लभभाई पटेल के उस ऐतिहासिक संबोधन की याद में मनाया जाता है, जो उन्होंने 21 अप्रैल 1947 को दिल्ली के Metcalf House में प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया था।
5. इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस का वैश्विक विषय (Global Theme) क्या है, जिसके अनुरूप राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र उत्सव मनाएगा?
A) पृथ्वी हमारी शक्ति है
B) पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी
C) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
D) एक साथ, हम पृथ्वी को बचाते हैं
उत्तर: C) हमारी शक्ति, हमारा ग्रह
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में, 22 अप्रैल को छात्रों और विज्ञान प्रेमियों के लिए शैक्षिक और इंटरैक्टिव कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ विश्व पृथ्वी दिवस मनाएगा। यह उत्सव इस वर्ष के वैश्विक विषय, "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह," के अनुरूप है, जो पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण की साझा जिम्मेदारी को उजागर करता है।