ICSE Class 10th Result 2026: CISCE 10वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

Last Updated: Apr 21, 2026, 17:17 IST

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कुछ ही दिनों में 10वीं का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद की जा रही है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइटों और DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं। यहां से जानें नई अपडेट्स।

ICSE Class 10 Results 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE यानी 10वीं का रिजल्ट 2026 जल्द आने की उम्मीद है। साछ ही, पिछले कुछ घंटों से रिजल्ट को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे लेकर बोर्ड अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी (Fake) है। छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।

ICSE रिजल्ट की डेट या टाइम के संबंध में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) की ओर से कोई ऑफिशियल नोटिस नहीं जारी किया है। बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपना ICSE 10वीं का रिजल्ट 2026 और अन्य सूचनाएं CISCE की ऑफिशियल वेबसाइटों results.cisce.org और cisce.org पर देख सकते हैं।

CISCE का स्पष्टीकरण: अभी डेट तय नहीं

बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार, रिजल्ट की तैयारी काफी तेजी से चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल डेट घोषित नहीं की गई है। छात्र केवल cisce.org पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें। 

छात्र नीचे दी गई टेबल में पिछले सालों के रुझान और इस साल की एक्सपेक्टेड डेट्स को देखें:

इवेंट  डेट्स और जानकारी 
बोर्ड का नाम काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)
एग्जाम का नाम ICSE (Class 10th) Board Exam 2026
सोशल मीडिया का दावा 22 अप्रैल 2026 (फर्जी)
एक्सपेक्टेड डेट्स  अप्रैल का अंतिम सप्ताह या मई का पहला सप्ताह
रिजल्ट का टाइम  आमतौर पर दोपहर 11:00 AM या 03:00 PM
कुल छात्र लगभग 2.6 लाख
ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org

पिछले 3 सालों के रिजल्ट ट्रेंड्स 

ICSE का रिजल्ट अक्सर अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में ही आता है। छात्र यहां से जानें पिछले सालों के रिजल्ट्स कब आए थे। 

  • 2025: 30 अप्रैल 2025
  • 2024: 6 मई 2024
  • 2023: 14 मई 2023

छात्र 2026 के ICSE रिजल्ट 2026 की कब तक उम्मीद?

ICSE 2026 के एग्जाम 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किए गए थे। साथ ही, रुझानों और नई अपडेट्स के अनुसार 10वीं के रिजल्ट 2026 की एक्सपेक्टेड डेट्स नीचे दी गई टेबल से जान सकते हैं। 

साल  ICSE (10वीं) के रिजल्ट की डेट 
2026  अप्रैल 2026 का अंतिम सप्ताह

ICSE (10वीं) का रिजल्च कैसे चेक करें? 

छात्र और पेरेंट्स अफवाहों से बचने के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट को देखें। साथ ही, रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. ऑफिशियल पोर्टल results.cisce.org पर जाएं।

2. ड्रॉपडाउन मेनू से 'ICSE' का चयन करें।

3. अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।

4. 'Show Result' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।

5. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।

यहां भी पढ़े: UP Board Result 2026: डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' का सिग्नल, जल्द जारी होंगे 10वीं-12वीं का Result

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 21, 2026, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News