पहली बार में यूपीएससी में 194वीं रैंक लाकर बनी IAS, कड़ी मेहनत और लगन से कायम की मिसाल

Feb 6, 2026, 19:29 IST

अदिति यादव पहले ही प्रयास में आईएएस बन गई। उनकी यूपीएससी एग्जाम में 194वीं रैंक आई। अदिति भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2024 बैच की आईएएस है। अदिति यादव के पिता का नाम ऋषि देव यादव है। उनके पिता सेवानिवृत्त विंग कमांडर है। आईएएस बनने से उनके परिवार में खुशी का मौहाल है। 

Aditi Yadav Successful IAS Story
Aditi Yadav Successful IAS Story

Aditi Yadav Successful IAS Story:  यूपीएससी एग्जाम सबसे टफ एग्जाम में गिना जाना जाता है, जिसे एक ही बार में क्रैक करना आसान नहीं होता, लेकिन मेहनत अगर सच्ची हो और जुनून में कोई कमी न हो, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसानी से पार किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कारनामा राजस्थान की रहने वाली अदिति यादव ने किया। 

अदिति यादव पहली ही बार में बनी IAS

अदिति यादव ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में 194वीं रैंक लाकर IAS बनने के सपने को सच करके दिखाया। उनके पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने के चलते पूरे गांव में खुशी की लहर है। गांव के युवा अदिति यादव को प्रेरणा मानकर यूपीएससी एग्जाम में पूरी लगन के साथ जुट गए हैं। 

अदिति यादव का होम टाउन

अदिति यादव राजस्थान के बहरोड़ की रहने वाली है। वह भारतीय सिविल सेवा परीक्षा 2024 बैच की आईएएस है। फिलहाल उन्हें राजस्थान कैडर मिला है। यह उनका ही होम टाउन है। अदिति यादव के माता-पिता इस बात से बेहद खुश है।

अदिति यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से किया ग्रेजुएशन

2024 बैच की आईएएस अदिति यादव की अगर पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी दसवीं बीकानेर स्थित एयर फोर्स स्टेशन से पूरी की और 12वीं इलाहाबाद स्थित एयर फोर्स स्टेशन से की। इसके बाद अदिति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। वह पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर चुकी है। 

सेवानिवृत्त विंग कमांडर हैं अदिति के पिता

अदिति यादव के पिता का नाम ऋषि देव यादव है। उनके पिता सेवानिवृत्त विंग कमांडर है। ऋषि देव यादव की दो बेटियां है। इनमें अदिति बड़ी है, जिन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि गांव के लिए भी सफलता की सूत्रधार बनी। 



Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News