RRB NTPC Application Status 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के 3058 रिक्त पदों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस नोटिस 6 फरवरी को जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस Acceptance और Rejection जान सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए User ID (रजिस्ट्रेशन नंबर), Password (date of birth) की जरूरत पड़ेगी।
RRB NTPC Application Status 2026: नोटिस
आरआरबी एनटीपीसी 2026 ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का लक्ष्य गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के पदों के लिए कुल 8868 रिक्तियों को भरना है। जिनमें 3058 ग्रेजुएट लेवल के पद शामिल हैं। अंडर ग्रेजुएट (CEN 07/2025) के लिए आरआरबी एनटीपीसी की ओर से एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जल्द एक्टिव कर दिया जाएगा।

RRB NTPC Application Status 2026: हाइलाइट्स
आवेदन की स्थिति देखकर उम्मीदवार यह जांच सकते हैं कि वे परीक्षा में बैठने के पात्र हैं या नहीं। केवल उन्हीं उम्मीदवारों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा जिनके आरआरबी एनटीपीसी आवेदन स्वीकार किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, उन्हें शहर की सूचना और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
| विवरण | तिथि |
| आरआरबी एनटीपीसी यूजी आवेदन स्थिति | 6 फरवरी 2026 |
| आरआरबी एनटीपीसी सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 | परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले |
| आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2026 | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
| आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2026 | सूचित किया जाना |
Check: UGC Net Cut Off 2026 PDF
RRB NTPC Application Status 2026 Link: लिंक
आवेदन में दिए गए रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर उम्मीदवारों को SMS और ईमेल भी भेजा गया है, जिसमें उन्हें बताया गया है कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है, अस्थायी रूप से स्वीकार किया गया है या अस्वीकार कर दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी आप अपने आवेदन की स्थिति जांन पाएंगे।
| आरआरबी एनटीपीसी एप्लीकेशन स्टेटस 2026 लिंक |
RRB NTPC Application Status 2026: ऑनलाइन आवेदन की स्थिति कैसे देखें?
आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
-
अपना यूजर आईडी (पंजीकरण संख्या), पासवर्ड (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड डालें।
-
अब अपने एप्लीकेशन स्टेटस को देखें चाहे वह स्वीकार किया गया हो या नहीं, स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation