UP Police Constable Cut off 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल अनुमानित कट ऑफ अंक

Last Updated: Jun 12, 2026, 18:44 IST

UP Police Constable Cut off 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 हाल ही में 8, 9 और 10 जून को समाप्त हुई है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से इस साल की कट ऑफ को समझ सकते हैं। 

UP Police Constable Cut off 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल अनुमानित कट ऑफ अंक
UP Police Constable Cut off 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल अनुमानित कट ऑफ अंक

UP Police Constable Cut off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 8 से 10 जून तक परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा प्रदेश भर में कुल 32,679 पदों के लिए हुई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज सत्यापन (Document verification) शामिल हैं। यूपीपीआरपीबी की ओर से ऑफिशियल कट ऑफ और परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार पिछले वर्षों के कट-ऑफ रुझानों का विश्लेषण कर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए संभावित कट-ऑफ का अनुमान लगा सकते हैं। 

UP Police Constable Cut off 2026: संभावित कट ऑफ 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी के साथ कट-ऑफ अंक जारी करेगा। पिछले वर्षों के परीक्षा रुझानों और बोर्ड द्वारा जारी श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों के आधार पर, यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 के लिए संभावित कट-ऑफ अंक इस प्रकार हो सकते हैं:

वर्ष

कठिनाई स्तर

कट ऑफ मार्क्स

 

जनरल 

अनुसूचित जनजाति 

अनुसूचित जाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

ईडब्ल्यूएस

2018

मध्यम से कठिन

225.03 (पुरुष उम्मीदवार)

153.31 (पुरुष उम्मीदवार)

187.99 (पुरुष उम्मीदवार)

216.74 (पुरुष उम्मीदवार)

2020

आसान से मध्यम

185.34

114.19

145.39

172.32

2024

आसान से मध्यम

214.04644

146.73835

178.04955

198.99599

187.31758

2025

मध्यम से कठिन

225.75926

170.03020

196.17614

209.26396

216.58607

2026 (अनुमानित)

मध्यम से कठिन

195-220 (अपेक्षित)

160-175 (अपेक्षित)

175-185 (अपेक्षित)

185-195 (अपेक्षित)

185-190 (अपेक्षित)

कट-ऑफ प्रभावित करने वाले कारक (Factors)

  • परीक्षा में बैठने वाले कुल उम्मीदवारों की संख्या

  • परीक्षा के प्रश्न-पत्र का कठिनाई स्तर (Shift-wise difficulty)

  • उपलब्ध कुल रिक्तियों (Vacancies) की संख्या

  • सामान्यीकरण (Normalization) की प्रक्रिया

परीक्षा परिणाम और सटीक कट-ऑफ जांचने के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।

UP Police Constable Physical Test 2026: फिजिकल टेस्ट 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट में शामिल होने की तैयारी करनी होगी। इसका शेड्यूल लिखित परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबासइट पर जारी किया जाएगा। लेकिन आमतौर पर उम्मीदवार इसकी तैयारी पहले से ही शुरू कर देते हैं। इसमें उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, हाइट, चेस्ट और वजन का मापन किया जाएगा। इसके बाद दौड़ में सफल होने वाले उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट आदि किया जाएगा। अगर आपका संभावित स्कोर अच्छा आ रहा है तो आप फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 12, 2026, 18:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News