UP LT Grade Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आयोजित प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स विषयों के लिए आयोजित UP LT ग्रेड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं और वेबसाइट-uppsc.up.nic.in से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने फिलहाल केवल इन चार विषयों का परिणाम जारी किया है, जबकि बाकी विषयों के परिणाम अलग-अलग चरणों में बाद में घोषित किए जाएंगे। इसलिए अन्य विषयों के अभ्यर्थियों को अभी इंतजार करना होगा और उन्हें नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
UPPSC LT Grade Result 2026 PDF Download Link
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट 2026 की PDF फिलहाल सिर्फ साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स विषयों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। परिणाम प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग जारी किया गया है, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना रोल नंबर चेक कर सकें। उम्मीदवार बिना देर किए नीचे दिए टेबल से विषय-वार UP LT ग्रेड टीचर रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें |
UPPSC LT Grade Result 2026-यूपी एलटी ग्रेड टीचर रिजल्ट हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी LT ग्रेड टीचर परीक्षा आयोजित की है, जिसके माध्यम से असिस्टेंट टीचर (LT ग्रेड) पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,466 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 4,860 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में UP LT ग्रेड टीचर रिजल्ट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट टीचर (LT ग्रेड) |
| कुल रिक्त पद | 7,466 पद |
| परीक्षा तिथि | 6, 7, 21 दिसंबर 2025 एवं 17, 18, 24, 25 जनवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UP LT ग्रेड रिजल्ट 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज के Latest News सेक्शन में जाएं।
-
Assistant Teacher Trained Graduate (M/F) Branch Exam 2025 – Science, Sanskrit, Home Science, Commerce वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
अपने विषय के अनुसार रिजल्ट PDF चुनें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
Ctrl + F से अपना रोल नंबर खोजें।
-
PDF डाउनलोड कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation