BPSC Exam Calendar 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 17 फरवरी 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर साल 2026 के लिए ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में अलग‑अलग रिक्रूटमेंट एग्जाम जैसे 70वीं और 71वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम (CCE), टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम (TRE 4.0), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) और अन्य टेक्निकल व डिपार्टमेंटल पोस्ट के प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू और रिजल्ट के टेंटेटिव शेड्यूल की जानकारी शामिल है। कैंडिडेट BPSC के ऑफिशियल X अकाउंट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
BPSC Exam Calendar 2026 PDF Link
बीपीएससी के जारी ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर 2026 में बिहार में एडमिनिस्ट्रेटिव और अन्य सरकारी पदों के लिए होने वाले विभिन्न कॉम्पिटिटिव एग्जाम शामिल हैं। इस कैलेंडर के अनुसार, कई प्रमुख एग्जाम जैसे इंटीग्रेटेड कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जाम (CCE) 70वीं, 71वीं और 72वीं, लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट इंजीनियर (AE), डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और अन्य पदों की 2026 के लिए टेंटेटिव तारीखें और टाइमलाइन निर्धारित की गई हैं।
बीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026 पीडीएफ में आने वाली परीक्षाओं, भर्ती शेड्यूल और ज़रूरी नोटिफिकेशन की पूरी जानकारी उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि इस लेख में डायरेक्ट डाउनलोड लिंक दिया गया है। इसके अलावा, इसे बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है। इस PDF में पदों के अनुसार परीक्षाओं की जानकारी, परीक्षा के चरण जैसे प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू, और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं दी गई हैं, जिससे उम्मीदवार अपनी तैयारी और स्टडी प्लान पहले से बना कर सकते हैं।
| BPSC Exam Calendar 2026 PDF [Revised] Link |

BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
-
होमपेज पर मौजूद एग्जाम कैलेंडर सेक्शन को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
-
रिवाइज्ड BPSC एग्जाम कैलेंडर 2026 आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
“Click to Download” लिंक पर क्लिक करें और आपका एग्जाम कैलेंडर PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
- अपने जिस भी रिक्रूटमेंट एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उसकी तारीखें नोट कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation