UP Home Guard Cut Off 2026: कितनी जा सकती है यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा की कट ऑफ, जानें

Last Updated: May 12, 2026, 07:53 IST

UP Home Guard Cut Off 2026: यूपी होम गार्ड कट ऑफ अंक रिजल्ट के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने 25, 26 और 27 मई 2026 को आयोजित होम गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी, वे अब कट ऑफ अंकों का इंतजार कर रहे हैं। इस बार यूपी होेम गार्ड की कट ऑफ कितनी जा सकती है? उम्मीदवार नीचे लेख में अपेक्षित और पिछले वर्ष के यूपी होम गार्ड कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

UP Home Guard Cut Off 2026: कितनी जा सकती है यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा की कट ऑफ, जानें
UP Home Guard Cut Off 2026: कितनी जा सकती है यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा की कट ऑफ, जानें

UP Home Guard Cut Off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होमगार्ड रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कट ऑफ अंक जारी करेगा। बोर्ड ने 7 मई को उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 10 मई 2026 तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका दिया गया था। परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार यूपी होम गार्ड फाइनल आंसर का 2026, रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। अंतिम उत्तर कुंजी के साथ ही बोर्ड यूपी होम गार्ड रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स भी घोषित कर देगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपने कट ऑफ मार्क्स की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 424 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 मई 2026 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

अपेक्षित यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 कट ऑफ 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में कैटेगरी वाइज यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। 

श्रेणी

कट ऑफ अंक (संभावित)

सामान्य 

70-76

ओबीसी

66-72

EWS

67-73

एससी 

58-64

एसटी

53-58

नोट: ऊपर दी गई टेबल कट-ऑफ अंक केवल अनुमानित है। आधिकारिक कट ऑफ अंक इससे भिन्न हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फाइनल और सही कटऑफ जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करके ही मान्य करें। 

पिछले वर्ष के यूपी होम गार्ड कट ऑफ अंक 

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में पिछले वर्ष के यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के कट ऑफ अंक देख सकते हैं। 

कैटेगरी

वर्ष (2019)

वर्ष (2020)

वर्ष (2021)

जनरल

65

68

70

ओबीसी

62

64

67

एससी

55

58

60

एसटी

50

52

55

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 09:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News