UP Home Guard Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज, 7 मई 2026 को यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आंसर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने 41,424 होम गार्ड (स्वयंसेवक) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को कुल 6 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड के अनुसार परीक्षा के लिए 25,32,202 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 19,29,155 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस बार परीक्षा में कुल उपस्थिति 76.18 प्रतिशत दर्ज की गई। उम्मीदवारों के अनुसार परीक्षा का स्तर मॉडरेट रहा।
बोर्ड द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवार तय समय के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
यूपी होमगार्ड आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
यहां क्लिक करें:- UP Home Guard Answer Key 2026 PDF Link (Active)
यहां क्लिक करें:- UP Home Guard Answer Key 2026 Notice PDF
ऐसे डाउनलोड करें UP Home Guard Answer Key 2026
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “UP Home Guard Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी।
-
Answer Key डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार यूपी होम गार्ड उत्तर कुंजी 2026 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट यहां चेक करें:-

Comments
All Comments (0)
Join the conversation